
काशीपुर(आरएनएस)। जम्मू के शिवखेड़ी में आतंकी हमले के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर काशीपुर बार एसोसिएशन ने सोमवार को एसडीएम के पेशकार को ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व घटना के मृतको की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। शोक व्यक्त कर ज्ञापन देने वालों में बार अध्यक्ष अवधेश चौबे, उपाध्यक्ष अनूप शर्मा, सचिव नृपेंद्र चौधरी, उपसचिव सूरज कुमार, कोषाध्यक्ष सौरभ शर्मा, हिमांशु विश्नोई, अविनाश कुमार, सुंदर सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, रहमत अली खां, अजय अरोरा, शैलेंद्र मिश्रा, वकील सिद्दीकी, संजय चौधरी, राजाराम, गिरीजेश खुल्बे व मुजीब अहमद, भास्कर त्यागी आदि रहे।
धर्मयात्रा महासंघ ने हमले को बताया गलत: धर्मयात्रा महासंघ ने भी जम्मू में श्रद्धालुओं की बस पर आतंकी हमले की निंदा की। राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री कृष्ण कुमार अग्रवाल एडवोकेट ने पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलाये जाने, आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
अखिल ब्राहमण उत्थान महासभा ने की शोकसभा : अखिल ब्राहमण उत्थान महासभा ने भी मृत श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति के लिये शोकसभा की। कायराना आतंकी हमले की भर्त्सना कर मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। महासभा प्रदेश महामंत्री उमेश जोशी, महानगर अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा, विमल गुड़िया, संदीप चतुर्वेदी, भास्कर त्यागी, पंकज पंत, गिरीश अधिकारी, दीपिका गुड़िया आत्रेय, प्रदीप जोशी, आरसी त्रिपाठी आदि रहे।

