Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी के जंगलों में फिर लगी आग
  • पौड़ी

पौड़ी के जंगलों में फिर लगी आग

RNS INDIA NEWS 10/06/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  पौड़ी के सिविल जंगलों में एक बार आग लगनी शुरू हो गई है। सोमवार को सतपुली, गहड़ और रावत गांव के पास सिविल जंगलों में आग लगी रही। दोपहर तक वन विभाग की टीम ने सतपुली और गहड़ गांवों के जंगलों की आग पर काबू पा लिया था। बारिश नहीं होने से एक बार फिर पारा चढ़ने लगा है। जिसके कारण जंगलों में आग की घटनाएं फिर शुरू हो गई। इस फायर सीजन में पहले ही पौड़ी जिले में 200 हेक्टेअर से अधिक जंगल आग से प्रभावित हो चुके हैं। जून महीने में भी बारिश अभी तक नहीं होने से तापमान फिर बढ़ रहा है। सिविल सोयम वन प्रभाग के डीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि कुछ घटनाएं सोमवार को रिपोर्ट हुई हैं। इनमें कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईव पर सतपुली के पास सहित गहड़ गांव के सिविल जंगलों में आग की सूचनाएं मिली। दिन में रावत गांव के पास जंगलों में आग की सूचना मिली। बताया कि लोगों के नाप खेतों से आग सिविल जंगल तक जा रही है। खेतों से सटे जंगलों में आग की घटनाएं रिपोर्ट की जा रही है। टीमों को अलग-अलग जगह पर भेजा गया है। दोपहर तक सतपुली और गहड़ दोनों ही सिविल जंगलों की आग पर काबू पा लिया गया था। बारिश नहीं होने से अभी भी विभागीय टीमों को फॉरेस्ट फायर को लेकर अलर्ट मोड़ पर रखा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुप्रीम कोर्ट ने आप को 10 अगस्त तक कार्यालय खाली करने का दिया आदेश
Next: इंदर आर्या का ‘गुलाबी शरारा’ के बाद ‘लाल शरारा’ गीत हुआ लॉन्च

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.