Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • गोलीबारी के बाद बस खाई में गिरी; 10 की मौत, 30 से ज्यादा जख्मी
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

गोलीबारी के बाद बस खाई में गिरी; 10 की मौत, 30 से ज्यादा जख्मी

RNS INDIA NEWS 09/06/2024
rns featured image new

नई दिल्ली(आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को संदिग्ध आतंकवादियों की गोलीबारी के बाद तीर्थयात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में जा गिरी। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इस बारे में डीसी रियासी विशेष महाजन ने पुष्टि की।
अधिकारियों ने शुरुआती जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि श्री शिव खोड़ी मंदिर जा रहे तीर्थयात्रियों की बस पर पोनी इलाके के तेरयाथ गांव में हमला हुआ। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान शुरू किया गया और पुलिस, सेना व अर्धसैनिक बलों के जवान घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

हादसे में 10 की मौत और 33 घायल
एसएसपी रियासी मोहिता शर्मा का कहना है, “शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि आतंकवादियों ने शिवखोड़ी से कटरा जा रही यात्री बस पर गोलीबारी की। गोलीबारी के कारण बस चालक ने बस से संतुलन खो दिया और बस खाई में गिर गई। घटना में 33 लोग घायल हो गए। बचाव अभियान पूरा हो चुका है। यात्रियों की पहचान की अभी पुष्टि नहीं हुई है, वे स्थानीय नहीं हैं।”
बता दें श्री शिव खोड़ी गुफा जिला रियासी में स्थित मंदिर के आधार शिविर रनसू से लगभग 4.0 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु भगवान शिव का दर्शन करने के लिए आते हैं। गुफा की विशिष्ट विशेषता प्राकृतिक रूप से निर्मित 4 फीट ऊंचा ‘शिवजी महाराज लिंगम’ है। गुफा के अंदर पत्थरों पर अंकित अन्य प्राकृतिक देवता भी मौजूद हैं। ये देवता हिंदू देवताओं के 33 करोड़ देवताओं के प्रतीक हैं।
श्री शिव खोड़ी श्राइन बोर्ड का गठन 2003 में किया गया था। इसके बाद 11 फरवरी 2008 को जम्मू-कश्मीर राज्य विधानमंडल ने श्री शिव खोड़ी तीर्थ के बेहतर प्रबंधन, प्रशासन और शासन के लिए एक अधिनियम पारित किया, जिसका नाम था ‘जम्मू और कश्मीर श्री शिव खोड़ी तीर्थ अधिनियम 2008’ रखा गया था।

एक अलग हादसे में खाई में गिरी मिनीबस
जम्मू-कश्मीर के अलग हादसे में मनवाल से गुजरू नगरोटा जा रही एक मिनीबस उधमपुर में बट्टल मोड़ के पास एक पुल से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमपुर जोगिंदर सिंह के मुताबिक, सभी घायलों को इलाज के लिए पीएचसी मजालता में स्थानांतरित कर दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर में घुसकर युवती और उसकी मामी से मारपीट, छह पर केस
Next: राशिफल 10 जून

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.