Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • दो नेपाली नागरिकों की हादसे में मौत, एक घायल
  • ऊधम सिंह नगर

दो नेपाली नागरिकों की हादसे में मौत, एक घायल

RNS INDIA NEWS 09/06/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  नानकमत्ता घूमकर शनिवार देर रात बाइक से नेपाल लौट रहे दो नेपाली नागिरकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए खटीमा उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की सूचना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। शनिवार को पड़ौसी देश नेपाल के महेंद्र नगर निवासी 23 वर्षीय सागर परिहार पुत्र बीर बहादुर, 20 वर्षीय निखिल जैरू पुत्र लक्ष्मण जैरू और 23 वर्षीय सोहन जैरू पुत्र संतोष जैरू एक बाइक से ही नानकमत्ता डैम पर घूमने आए थे। रात को बाइक से वापस अपने घर महेंद्र नगर लौट रहे थे। अंधेरे में झनकट के पास सड़ासड़िया में सामने आई एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे निखिल और सागर गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि सोहन का पैर टूट गया। हादसे के बाद चालक कार सहित फरार हो गया। 108 एंबुलेंस से घायलों को खटीमा उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने निखिल और सागर को मृत घोषित कर दिया। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

छुट्टी पर घर आया था सागर:  मृतक निखिल चार बहनों का अकेला भाई था। उसकी डेढ़ वर्ष की पुत्री भी है। जबकि मृतक सागर दो भाइयों में बड़ा था। परिजनों ने बताया कि मृतक सागर नेपाल के डडेलधुरा में काम करता था। वह छुट्टी पर आया हुआ था। शनिवार को वह चचेरे भाइयों निखिल और सोहन को अपने साथ नानकमत्ता डैम घुमाने लेकर आया था। लौटते समय हादसा हो गया। घायल सोहन ने सेना में भर्ती के लिए आवेदन किया है। परिजनों का कहना है कि जख्मी होने के कारण अब वह भर्ती में सम्मिलित नहीं हो पाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आतिशी ने जल संकट पर चर्चा के लिए उपराज्यपाल के साथ आपात बैठक का समय मांगा
Next: बिजली चोरी रोकने को अंडरग्राउंड बिजली लाइनों पर फोकस

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.