Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • मालधन अस्पताल में चिकित्सा सेवाएं दिलाने की मांग पर 28 जून को धरना प्रदर्शन
  • नैनीताल

मालधन अस्पताल में चिकित्सा सेवाएं दिलाने की मांग पर 28 जून को धरना प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 08/06/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।  मालधन अस्पताल में मानकों के अनुरूप चिकित्सा सेवाएं दिलाने की मांग पर शनिवार को महिला एकता मंच ने आंदोलन का ऐलान किया है। महिलाओं ने कहा, भाजपा और कांग्रेस की सरकारें यहां के वोट पाने के लिए सिर्फ झूठ बोलती रहीं हैं। इसलिए 28 जून को दो नंबर चौराहे पर काले झंडे एवं काली पट्टियां लगाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। अस्पताल में सुविधाओं की मांग पर शनिवार को महिला एकता मंच ने पंचायत भवन मालधन नंबर-2 में बैठक बुलाई। सरस्वती जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार ने 2011 में और 2016 में कांग्रेस सरकार ने अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के पत्थर तो लगा दिए, लेकिन जनता को इलाज नहीं मिला। भगवती ने कहा कि हमने बैठक में क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया था, लेकिन रजनी को छोड़कर कोई भी नहीं आया। गीता आर्य ने कहा कि मालधन अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं, प्रसव सुविधाएं, बाल रोग विशेषज्ञ आदि व्यवस्थाएं की जानी चाहिए। उनकी मांगी नहीं मानी गईं तो मालधन बाजार एवं शिक्षण संस्थाएं भी बंद कराई जाएंगी। बैठक को समाजवादी लोक मंच के मुनीष कुमार, मदन मेहता, तुलसी छिम्वाल, प्रधान रजनी, नीमा आर्य, विद्यापति शाह, माया आर्य, चरन देवी, रवि सिंह, उपपा नेता प्रभात ध्यानी, सौरभ इंसान, महेश आर्य, सूरज सिंह, लक्ष्मी, पुष्पा, ममता, पिंकी, उषा, रूपा, कविता, सुनीता, बिंद्रा, मोहन वती आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रंगारंग कार्यक्रम के नाम रहा बेतालघाट महोत्सव का दूसरा दिन
Next: राशिफल 09 जून

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.