Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • फूड डिलीवरी कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय के साथ लूटपाट
  • हरिद्वार

फूड डिलीवरी कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय के साथ लूटपाट

RNS INDIA NEWS 08/06/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  फूड डिलीवरी कंपनी के एक डिलीवरी ब्वॉय को बदमाशों ने तमंचे के बल पर आतंकित कर उसके साथ लूटपाट की। पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। शुक्रवार की रात को फूड डिलीवरी कंपनी के एक डिलीवरी ब्वॉय को आसफनगर नहर पटरी पर ऑर्डर ले जाते समय दो युवकों ने लिफ्ट लेने के बहाने रोका। जैसे ही उसने मोटरसाइकिल रोकी तो आरोपियों ने उसके साथ छीना झपटी शुरू कर दी। इसी के साथ उनके कुछ अन्य साथी बाइक पर सवार होकर पीछे से आ गए तथा उन्होंने तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए डिलीवरी ब्वॉय का मोबाइल फोन तथा उसका बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित दीपक कुमार निवासी ग्राम अकबरपुर माजरा थाना देवबंद जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश ने शनिवार को पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि वह रात्रि 10:45 बजे ऑर्डर डिलीवर करने के लिए जा रहे थे कि रास्ते में रोक कर उनके साथ बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। बदमाश मोबाइल फोन, पांच सौ रुपये की नकदी तथा बैग जिसमें उसका अन्य दस्तावेज आदि थे लूट कर ले गए। इंस्पेक्टर अमरचंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
फूड डिलीवरी कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय द्वारा जिस प्रकार का घटनाक्रम बताया गया है ठीक उसी प्रकार का घटनाक्रम तीन दिन पूर्व मंगलौर भगवानपुर मार्ग पर नहर पुल के पास झबरेड़ा क्षेत्र के गांव लाठरदेवा शेख निवासी सलमान तथा उसके साथी दानिश के साथ भी घट चुका है। इस घटनाक्रम में भी बदमाशों ने स्कूटी सवारों को रोककर उनसे लिफ्ट मांगी थी। बाद में उनके अन्य साथी सड़क के नीचे से निकल आए थे। जिन्होंने उन पर फायर झोंक दिया था। जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों घटनाओं में एक ही गैंग का हाथ हो सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 50 हजार का इनामी आठ साल बाद गिरफ्तार
Next: किशोरी को भगा ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.