Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • 50 हजार का इनामी आठ साल बाद गिरफ्तार
  • हरिद्वार

50 हजार का इनामी आठ साल बाद गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 08/06/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को आठ साल बाद गिरफ्तार किया है। जिसपर पचास हजार का इनाम था। आरोपी राज मिस्त्री पुलिस के डर से बिहार से अपनी संपत्ति बेचकर नेपाल फरार हो गया था। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस के अनुसार, बुग्गावाला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने 13 जनवरी 2016 को पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में बताया था कि उसकी 14 साल की बहन को संदीप गिरी निवासी गांव रामपुरवा थाना मुफसील जिला बेतिया बिहार बहलाफुसलाकर अपहरण कर ले गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने जांच की तो पता चला था कि आरोपी बंदरजुड़ में बन रहे आईटीआई भवन के निर्माण में काम करता था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बिहार में उसके घर पर दबिश दी, लेकिन आरोपी का पता चल पाया। इस बीच पुलिस को पता चला कि आरोपी अपनी पूरी संपत्ति बेचकर नेपाल फरार हो गया है। इस पर 14 दिसंबर 2022 को डीआईजी ने आरोपी पर 50 हजार के इनाम की घोषणा की थी। तभी से पुलिस आरोपी के बिहार स्थित घर और हरिद्वार में उसके परिचितों पर नजर रखे हुए थी। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अपने किसी काम से ट्रेन से हरिद्वार आ रहा है। इस पर पुलिस हरिद्वार, रुड़की और लक्सर स्टेशन पर अलर्ट हो गई। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को रुड़की रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया और बुग्गावाला थाने पर ले आई। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रंजिश के चलते घर में घुसकर की मारपीट
Next: फूड डिलीवरी कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय के साथ लूटपाट

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.