Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्यटकों के साथ राफ्टिंग गाइडों ने की मारपीट; वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया एक्शन
  • देहरादून

पर्यटकों के साथ राफ्टिंग गाइडों ने की मारपीट; वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया एक्शन

RNS INDIA NEWS 08/06/2024
viral-video-representing-image-with-play-button-ic_11zon

ऋषिकेश(आरएनएस)। उत्तराखंड के टिहरी जिले में गुरुवार को राफ्टिंग गाइडों का पर्यटकों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस की ओर से सख्त ऐक्शन लिया है। पर्यटकों के साथ मारपीट करने वाले राफ्टिंग कराने वाले तीन गाइडों को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार को वायरल हुए इस वीडियो में राफ्टिंग गाइड और हेल्पर द्वारा ब्रह्मपुरी राफ्टिंग पॉइंट पर पर्यटकों के साथ मारपीट की जा रही थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mithlesh Maran (@mithlesh_maran_patel)


इस पर संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रभारी निरीक्षक, थाना मुनि की रेती को उक्त प्रकरण में कार्रवाई किए जाने के लिए आदेश दिया। हालांकि, उक्त घटना के संबंध में किसी के द्वारा कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। न ही घटना के संबंध में 112 के माध्यम से भी कोई सूचना प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो की गहनता से जांच के बाद यह बात सामने आई कि यह वीडियो 29 अप्रैल को बनाया गया था। प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना में आशीष जोशी, निवासी ग्राम व्योंता, रुद्रप्रयाग, वर्तमान पता ऋषि गंगा एडवेंचर, राम झूला, मुनि की रेती, टिहरी गढ़वाल (हैल्पर), कमलेश राजभर, निवासी चंद्रबेश्वर नगर, वार्ड नंबर एक, चंद्रभागा, ऋषिकेश देहरादून (गाइड) तथा गंगा त्यागी, निवासी कैलाश गेट वार्ड नंबर दो शीशम झाड़ी, मुनि की रेती, टिहरी गढ़वाल (गाइड) का नाम प्रकाश में आया। उक्त राफ्टिंग गाइड/हेल्पर वर्तमान में ऋषि गंगा एडवेंचर तथा पैडलर हिमालय मुनि की रेती में काम करते हैं। वीडियो की सत्यता जानने के लिए उक्त व्यक्तियों को पूछताछ हेतु बुलाया गया। आरोप सही पाए जाने पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही, संबंधित एडवेंचर कंपनी ऋषि गंगा तथा पेडलर हिमालय के संबंध में लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु रिपोर्ट जिलाधिकारी, पौड़ी गढ़वाल को भी भेजी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डंपर से कुचलकर ग्रामीण की मौत, हंगामा
Next: उत्तराखंड पत्रकार यूनियन को सुदृढ़ बनाने का लिया संकल्प

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • रानीखेत में एफडीए की कार्रवाई, तीन मेडिकल स्टोरों की दवा बिक्री पर रोक
  • यातायात नियम तोड़ने पर 119 वाहन चालकों के चालान
  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.