Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्स चोरी कर एटीएम से 1 लाख चोरी करने वाले को दबोचा
  • नैनीताल

पर्स चोरी कर एटीएम से 1 लाख चोरी करने वाले को दबोचा

RNS INDIA NEWS 06/06/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।  गंगोलीहाट से हल्द्वानी में जमीन खरीदने पहुंचे व्यक्ति का पर्स चुराकर एटीएम कार्ड से एक लाख निकालने के आरोपी जहांगीर निवासी बिहारमल थाना इज्जतनगर जिला बरेली यूपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्राइमरी स्कूल भगवानपुर के पास स्थित कमरे से पकड़ कर एक लाख रुपये की रकम भी बरामद की है। आरोपी ने कार्ड के पीछे लिखे पिन नंबर को देखकर वारदात को अंजाम दिया था। पिथौरागढ़ के सिमायल गंगोलीहाट निवासी चन्द्रन सिंह बिष्ट ने बीते 3 जून को मुखानी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि 28 मई को वह अपने रिश्तेदार के यहां एकता बिहार भगवानपुर रोड कमलुआगांजा जा रहा था। इसी दौरान उसका पर्स चोरी हो गया। जिसमें 600 नगदी, एटीएम और अन्य प्रपत्र थे। कुछ देर बाद उसके एटीएम कार्ड से रुपये निकलने का मैसेज आने लगा। अलग-अलग चरणों में एक लाख रुपये निकल गए। उसने रुपये जमीन खरीदने के लिए रखे थे। एसओ मुखानी पंकज जोशी ने बताया की सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। रकम कमलुआगांजा स्थित एक एटीएम से निकाली गई। पीड़ित ने एटीएम कार्ड के पीछे अपना पिन लिखा था। इससे आरोपी ने आसानी से रकम निकाल ली थी। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोहन उप्रेती की पुण्यतिथि पर ऐपण कलाकारों को किया सम्मानित
Next: मनरेगा योजना से ग्रामीणों को स्वरोजगार का मिला सहारा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.