Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • महामारी से निजात पाने के लिए अमेरिका ने बनाई नई तकनीक, अब यूई-एलईडी लाइट से पल भर में खत्म होगा कोरोना
  • उत्तराखंड

महामारी से निजात पाने के लिए अमेरिका ने बनाई नई तकनीक, अब यूई-एलईडी लाइट से पल भर में खत्म होगा कोरोना

RNS INDIA NEWS 15/12/2020
rns featured image new

न्यूयॉर्क। कोरोना वायरस का प्रकोप पुरी दुनिया में फैला हुआ है। इस वायरस को दुनिया में आए एक साल से ज्यादा हो गया है। वहीं इस महामारी से निजात पाने के लिए दुनियाभर के डॉक्टर इसकी दवा बनाने में लगे हुए हैं। इस बीच एक रिसर्च में कोरोनावारस को खत्म करने के लिए एक अनोखा तरीका सामने आया है। घर, बस, ट्रेन और दफ्तर में कोरोना के संक्रमण को खत्म करने के लिए रासायनिक छिडक़ाव किया जा रहा है। मगर एक अमेरिकी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने अपने अध्ययन से एक ऐसी तकनीक बताई है, जिससे हमारा दफ्तर, घर और तमाम जगहें बिना किसी रासायनिक छिडक़ाव के ही सैनिटाइज हो जाएंगी। ये तरीका एक एलईडी बल्ब पर आधारित है। इसे वेंटिलेशन और एयर कंडीशनर वाले वातावरण में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
अमेरिका के तेल अवीव विश्वविद्यालय में पर्यावरण इंजीनियरिंग कार्यक्रम के प्रमुख प्रोफेसर हाडस मैमन के नेतृत्व में यह रिसर्च पूरी हुई है। इसमें विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मेकैनिकल इंजीनियरिंग के फैकल्टी इबी और अलादर फ्लेस्क्मैन भी शामिल थे। कोरोनावायरस को विभिन्न तरंगों से खत्म करने के तरीके पर यह पहला अध्ययन है। शोधकर्ताओं ने साबित किया है कि कोरोनावायरस को कुशलतापूर्वक, जल्दी और कम खर्चे में अल्ट्रावायलेट लाईट (ङ्क) से खत्म किया जा सकता है। उनका मानना है कि यूवी-एलईडी तकनीक जल्द ही निजी और व्यावसायिक उपयोग के लिए उपलब्ध होगी।
प्रोफेसर के मुताबिक, अल्ट्रावायलेट प्रकाश वाले एलईडी बल्बों का उपयोग करके कोरोनावायरस को मारना काफी सरल है। उन्होंने बताया कि हमने सस्ते और कम ऊर्जा की खपत वाले एलईडी बल्बों का उपयोग से कोरोना के संक्रमण को नष्ट कर दिया, हालांकि इनमें नियमित बल्बों की तरह मर्करी नहीं होती। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि जल्द ही ऐसे एलईडी बल्ब सामने होंगे। इसका आप हर जगह इस्तेमाल कर सकते हैं ये कोरोनावायरस को तेजी से खत्म कर देगा।
वहीं शोधकर्ताओं ने कोरोनावायरस को मारने के लिए सर्वोत्तम तरंगों को पैदा किया और पाया कि 285 नैनोमीटर (एनएम) की लंबाई की तरंग से 99.9 प्रतिशत वायरस आधे मिनट से भी कम समय में नष्ट हो गया। इन एलईडी बल्बों को जरूरत के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है। प्रोफेशर ने उम्मीद जताई की यह तकनीक आने वाले समय में हमारे सामने होगी। लेकिन उन्होंने कहा कि यह ध्यान रखना जरूरी है कि घरों के अंदर कोरोना को खत्म करने के लिए इस तरीके का इस्तेमाल करना खतरनाक होगा। क्योंकि इसे कहीं भी इस्तेमाल में लाए जाने से पहले एक ऐसा सिस्टम डिजाइन करने की जरूरत होगी, जिससे कि कोई भी व्यक्ति सीधे इसके प्रकाश के संपर्क में न हो।
अल्ट्रा वायलेट (ङ्क) की लाइट का इस्तेमाल कई दशक से कीटनाशक के तौर पर किया जाता रहा है। खास तौर से मेडिकल के क्षेत्र में वातावरण से लेकर सिरिंज तक को कीटाणु मुक्त बनाने के लिए इस लाइट का इस्तेमाल होता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना अपडेट : आज 11 लोगों की कोरोना से मौत, जानिए कहां बढ़ रहे आंकड़े
Next: इजरायल में पिछले 24 घंटों में कोरोना से तीन हजार लोगों की मौत

Related Post

weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

गर्मी से राहत के आसार, 28 मई से कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-27 at 14.39.43_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड की विकास यात्रा सही दिशा में आगे बढ़ रही : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-27 at 17.08.45_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

अल्मोड़ा को 138 करोड़ की योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
  • रमेश चंद्र गैरोला को राष्ट्रपति उत्कृष्ट सेवा पदक, प्रधानमंत्री ने किया सम्मानित
  • वनाग्नि नियंत्रण को लेकर वन पंचायत संगठन ने जताई चिंता, संसाधन बढ़ाने की मांग
  • सोमनाथ मैदान में 1170 अग्निवीरों ने ली शपथ, भारतीय सेना का बने हिस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.