Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बर्खास्त जवान को फिर नौकरी का झांसा देकर ठगी का आरोपी धरा
  • ऊधम सिंह नगर

बर्खास्त जवान को फिर नौकरी का झांसा देकर ठगी का आरोपी धरा

RNS INDIA NEWS 05/06/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। सीनियर कमांडर से अभद्रता के आरोप के बाद नौकरी से बर्खास्त हुए सीआरपीएफ के जवान को दोबारा नौकरी पर रखने के नाम पर उनके परिजनों से 32 लाख की ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ 2023 में केस दर्ज हुआ था। आरोपी के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी ने बताया कि वर्ष 2023 में गांव नंदपुर नरका टोपा निवासी नीतू अग्रवाल पत्नी राजेश अग्रवाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनका भाई आदेश कुमार सीआरपीएफ में तैनात थे। नौकरी के दौरान उनके भाई आदेश पर अपने सीनियर कमांडेंट से अभद्रता का आरोप लगा था। इसके बाद उनको नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद उसके भाई को दोबारा नौकरी दिलाने के लिए भाई के दोस्त संतोष राम पुत्र स्व. बली राम निवासी बराओं जिला रोहतास बिहार ने नीतू अग्रवाल को फोन कर कहा कि वह उनके भाई को दोबारा नौकरी दिला सकता है, लेकिन उसके लिए 25 लाख खर्च होंगे। आरोप लगाया कि नीतू ने पहले ही 1 लाख नकद दिए, उसके बाद अलग-अलग तरह से करीब 32 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए, पर दोबारा नौकरी नहीं मिली। इस दौरान आदेश कुमार की मौत हो गई थी। उसके बाद नीतू की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत मुकद्मा दर्ज कर लिया और पुलिस लगातार आरोपी को तलाश कर रही थी। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। एक टीम आरोपी को पकड़ने बिहार रवाना हो गई। टीम ने उसके घर दबिश दी, जहां से आरोपी संतोष राम भाग गया। पुलिस ने इसका पीछा करते हुए बरेली बाईपास बिहार से उसे गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ बाजपुर ले आई। बुधवार को उसको न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, एसएसआई विनोद फर्त्याल, एस आई देवेंद्र मनराल, एएसआई सुनील सिंह, जगदीश कोठियाल, इंदू राणा मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्यावरण दिवस के अवसर पर अल्मोड़ा जिला न्यायालय में हुआ वृक्षारोपण
Next: क्रेडिट कार्ड के नाम पर 49 हजार की ठगी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.