Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बाशिक महासू महाराज के कैमाड़ा पहुंचने पर जखोली मेला हुआ शुरू
  • देहरादून

बाशिक महासू महाराज के कैमाड़ा पहुंचने पर जखोली मेला हुआ शुरू

RNS INDIA NEWS 02/06/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।   बाशिक महासू महाराज के रविवार को कैमाड़ा जंगल पहुंचने के साथ ही दो दिवसीय जखोली मेले की शुरुआत हो गई। देवता के पहुंचते ही सैकड़ों लोग देव दर्शन को कैमाड़ा में डटे रहे। लोगों ने ढोल-दमौ की थाप पर हारुल नृत्य कर बाशिक महासू महाराज की आराधना की। देर शाम तक लोक गीतों के साथ परंपरागत तांदी-नृत्य की धूम रही। लोगों ने देवता के दर्शन कर परिवार की खुशहाली की मनौती मांगी। जखोली मेले के लिए रविवार सुबह बस्तील गांव से गाजे-बाजे के साथ चली देव पालकी दोपहर बाद कैमाड़ा जंगल पहुंची। यहां जखोली मेला मनाने आए विभिन्न गांवों के सैकड़ों लोगों ने बाशिक महासू के जयकारे लगाए। देव पालकी के आगमन से परंपरागत जखोली मेले की शुरुआत हो गई। जखोली मेले के पहले दिन देव दर्शन को बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने बाशिक महासू के दर्शन कर मन्नत मांगी। इस दौरान कई लोगों ने देवता से मांगी गई मन्नत पूरी होने पर अपने बच्चों के बाल भी कटवाए। जश्न मनाने के लिए बावर, शिलगांव, देवघार, फनार, बंगाण समेत आसपास के क्षेत्र के लोग गाजे-बाजे के साथ मेला स्थल पहुंचे। परंपरागत पहनावे में पहुंची महिलाओं ने देव पालकी के कैमाड़ा पहुंचने पर ढोल-दमौ की थाप पर हारुल और लोक गीतों के साथ तांदी-नृत्य की प्रस्तुति से बाशिक महासू की आराधना की। देर शाम तक नाच-गाने का दौर चला। कई नौकरी पेशा और अन्य लोग अपने छोटे बच्चों और परिवार के साथ देव दर्शन के लिए कैमाड़ा जंगल पहुंचे। शनिवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली। इस दौरान बजीर शाठीबिल दीवान सिंह राणा, पुजारी अभिदत्त, जयपाल सिंह पंवार, आदित्य पंवार, बलवीर सिंह पंवार, विक्रम सिंह पंवार, रिंकू, विरेंद्र सिंह, किशन सिंह राणा, हरपाल राणा, रमेश डोभाल, कृपाराम, अनूप राणा, धीरज सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूपी-बिहार समेत कई राज्यों को मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट
Next: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग के बीच दिसंबर 2026 में होगी रेल सेवा शुरू

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.