Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • मलबा न हटाने पर गुस्साए लोगों ने किया एई को तहसील कार्यालय में बंद
  • टिहरी

मलबा न हटाने पर गुस्साए लोगों ने किया एई को तहसील कार्यालय में बंद

मलबा न हटाने पर गुस्साए लोगों ने  किया एई को तहसील कार्यालय में बंद
RNS INDIA NEWS 01/06/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  देवप्रयाग बस स्टेशन पर निर्माणाधीन पुल का मलबा शांता गदेरे से नहीं हटाये जाने से आक्रोशित लोगों ने शनिवार को एनएच और नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने वार्ता करने पहुंचे एनएच और निर्माण कंपनी इस्पान के सहायक अभियंता को तहसील कार्यालय में बंद कर दिया। जबकि पालिका ईओ रघुवीर राय को भी कार्यालय में ताला लगाकर बंद कर दिया। निर्माण कम्पनी एई अंकित कुमार के दस दिन में मलबा हटाने व टूटी सीवरेज लाइन की तत्काल मरम्मत का लिखित आश्वासन देने के बाद लोगों ने ताला खोला। तीर्थनगरी के व्यापारियों, महिलाओं व युवाओं ने एनएच के मनमानी भरे रवैये के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी शांता नदी में पुल निर्माण के पिछले पांच माह से पड़े मलबे को तत्काल हटाने की मांग कर रहे थे। उनके अनुसार बीते 11 मई 2021 को शांता नदी में आये सैलाब से आईटीआई के तीन मंजिला भवन सहित कई दुकानें जमींदोज हो गयीं थी। मानसून की बारिश से पुल के मलबे से फिर यहां तबाही की आशंका है। वहीं मलबे से टूटी सीवरेज लाइन की गन्दगी पांच महीने से सीधे गंगा में जा रही है। जिससे आक्रोशित नगरवासियों ने तहसीलदार एसएस रावत का घेराव किया। जिसके बाद तहसीलदार ने ईई एनएच तनुज कंबोज को फोन किया। जिस पर उन्होंने एई निर्माण कंपनी व एई एनएच को वार्ता के लिए मौके पर भेजा। आक्रोशित लोगों ने दोनों को तहसील कार्यालय में बंद कर बाहर से ताला जड़ दिया। एनएच की ओर से दस दिनों में मांगो को पूरा नही किये जाने पर नगर वासियों ने भागीरथी पुल पर जाम लगाने व पुल का काम बन्द किये जाने की चेतावनी दी। प्रदर्शन में राज्य आंदोलनकारी विनोद टोडरिया, राहुल कोटियाल, लखपत महर, रंजीत सिंह, रजनी देवी, सरिता देवी, सुरमाली, कमला देवी, प्रमिला देवी, सुशील पांडे, विक्रम सिंह, दिगम्बर सिंह, शमशाद हसन, गुलाब सिंह, दुर्गा प्रसाद भट्ट, इलियास आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मिनिस्ट्रीयल कर्मियों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी पर प्रधानाचार्यों और शिक्षकों का पारा चढ़ा
Next: बीरोंखाल और एकेश्वर के 40 से अधिक गांवों में पेयजल संकट

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.