Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कोरोना संक्रमित ने की अस्पताल से भागने की कोशिश, दो एमबीबीएस छात्र संक्रमित
  • देहरादून

कोरोना संक्रमित ने की अस्पताल से भागने की कोशिश, दो एमबीबीएस छात्र संक्रमित

RNS INDIA NEWS 15/12/2020
rns featured image new

देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भर्ती कोरोना संक्रमित एक मरीज ने सोमवार को भागने की कोशिश की। गनीमत रही कि इमरजेंसी के गेट पर इएमओ ने उसे देख लिया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार वह एक बार पहले भी अस्पताल से भागने की कोशिश कर चुका था। उसे अब स्वजनों की मर्जी से डिस्चार्ज कर दिया गया है। एक 44 वर्षीय व्यक्ति 11 दिसंबर को दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के सॢजकल आइसीयू में भर्ती था। वह सोमवार को सीढि़‍यों से नीचे इमरजेंसी तक आ गया। यहां पर इएमओ डॉ. एचएस भाटिया ने उसे रोककर पूछताछ की तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। पीछे से आई नर्स और वार्ड ब्वॉय ने उसके वार्ड से आने की जानकारी दी। जिसके बाद स्वजनों को बुलाया गया। उनके सहमति पत्र देने के बाद मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया। बताया गया है कि स्वजनों ने उसे किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री का कहना है कि मरीज शौचालय के बहाने वार्ड से बाहर आ गया था। स्वजनों की मौजूदगी व उनसे बात करने के बाद ही उसे डिस्चार्ज किया गया है।

दून मेडिकल कॉलेज में दो एमबीबीएस छात्र संक्रमित

दून मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के दो छात्र कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन्हें अलग हॉस्टल में क्वारंटाइन किया गया है। वहीं, उनके संपर्क में आए सभी छात्रों की अब जांच कराई जा रही है। बता दें कि फिलवक्त कॉलेज में प्रथम और अंतिम वर्ष के छात्र आना शुरू हुए हैं। सभी से कोरोना जांच रिपोर्ट लाने के लिए कहा गया है। जो छात्र रिपोर्ट नहीं ला रहा है, उसकी जांच कॉलेज में ही कराई जा रही है। इनमें दो छात्र संक्रमित पाए गए हैं। प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि जो भी छात्र दूसरे जनपद या राज्य से आ रहे हैं, उन्हें जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर भी एक सप्ताह क्वारंटाइन किया जा रहा है। उसके बाद उन्हें कक्षा में जाने की अनुमति दी जा रही है। कक्षाओं में भी शारीरिक दूरी और मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। जो छात्र पॉजिटिव पाए गए हैं, उन्हें किसी तरह के लक्षण नहीं हैं। चिकित्सक उनकी सेहत पर निगरानी रखे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुमाऊं रेजीमेंट का हवलदार अरुणाचल में शहीद
Next: 25 दिसंबर से होगा उत्तराखंड सचिवालय के सभी अनुभागों में ई-ऑफिस सॉफ्टवेयर लागू

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.