Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 25 दिसंबर से होगा उत्तराखंड सचिवालय के सभी अनुभागों में ई-ऑफिस सॉफ्टवेयर लागू
  • देहरादून

25 दिसंबर से होगा उत्तराखंड सचिवालय के सभी अनुभागों में ई-ऑफिस सॉफ्टवेयर लागू

RNS INDIA NEWS 15/12/2020
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय के सभी अनुभागों में 25 दिसंबर से ई-ऑफिस सॉफ्टवेयर लागू होने जा रहा है। इसके बाद यहां नई फाइलें डिजिटल माध्यम से ही तैयार होंगी। इस तरह सचिवालय पेपरलैस कामकाज के अहम पड़ाव को छू लेगा। त्रिवेंद्र सरकार पिछले दो साल से डिजिटल कामकाज को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। बीते साल 25 दिसंबर को पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए सरकार ने सचिवालय के चुनिंदा विभागों में ई-ऑफिस सॉफ्टवेयर लागू किया था। अब, ठीक एक साल बाद ई-ऑफिस सभी अनुभागों में लागू होने जा रहा है। कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने का काम पूरा हो गया है। बैकअप सहायता देने के लिए आईटी विभाग ने एपीजे अब्दुल कलाम भवन में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर भी बना दिया है। इस सॉफ्टवेयर के जरिये ऑफिस से बाहर रहकर भी काम करने की सुविधा होगी। कोरोना काल में उत्तराखंड के कई विभाग इसे सफलतापूर्वक लागू कर चुके हैं। इस बारे में सचिव (आईटी) आरके सुधांशु ने बताया कि, ई-ऑफिस के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
12 हजार पन्नों के लिए एक पेड़ कटने से बच सकेगा- कामकाज पेपरलैस करने की कवायद पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी अहम पड़ाव है। कैबिनेट के सामने रखे गए आईटी विभाग के प्रस्तुतिकरण के अनुसार, 12 हजार पन्नों के लिए एक बड़ा पेड़ काटना पड़ता है। इसके साथ ही पेपर फाइल को अपने अंतिम पड़ाव तक पहुंचने के लिए औसतन 40 लोगों से होकर गुजरना पड़ता है। मगर, अब डिजिटल माध्यम से इस प्रक्रिया में भी कटौती होगी।
पुरानी फाइलों की स्कैनिंग के लिए एजेंसी का चयन जल्द होगा ई-ऑफिस के दूसरे चरण में पुरानी फाइलों को स्कैन किया जाना है। इसके लिए आईटी विभाग ने एजेंसी चयन की तैयारी शुरू कर दी है। स्कैनिंग के बाद फाइल हमेशा के लिए डिजिटली सुरक्षित हो जाएगी। अभी तक फाइलों को गार्ड रूम में सुरक्षित रखा जाता है। इसके बाद भी इन फाइलों के गलने-सडऩे की समस्या आती है। दुर्घटना या साजिश के तहत नष्ट होने की भी आशंका रहती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना संक्रमित ने की अस्पताल से भागने की कोशिश, दो एमबीबीएस छात्र संक्रमित
Next: देहरादून में साइबर ठगी के चार मामले, चार व्यक्तियों से खातों से उड़ाए 2.91 लाख रुपये

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.