Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरकाशी में धू-धूकर जला वरुणावत पर्वत
  • उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में धू-धूकर जला वरुणावत पर्वत

RNS INDIA NEWS 30/05/2024
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के शीर्ष पर स्थित वरुणावत पर्वत की चोटी पर बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। जिससे वरुणावत पर्वत धू-धूकर जलता रहा। वहीं दूसरी ओर गुरुवार को डुंडा, मुखेम, धरासू रेंज के जंगलों में भी आग लग गई। जिस पर वन विभाग अभी तक काबू नहीं पा सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते जंगल जल रहे हैं। लेकिन विभाग को इसकी भनक तक नहीं है। बता दें कि भीषण गर्मी में आग का प्रकोप उत्तरकाशी के लिए बड़ी आफत साबित हो रहा है। वरुणावत पर्वत की चोटी के साथ ही गंगा और यमुना के जंगलों में भीषण आग लगने से स्थानीय लोगों सहित तीर्थयात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जंगल में लगी आग से उठते धुएं से शहर में भी धुंध छाई है। जिससे पारा बढ़ गया है। उत्तरकाशी वन प्रभाग में अब तक वनाग्नि की 44 घटनाओं में 31.63 हेक्टेयर जंगल जलकर राख हो चुका है। जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से उत्तरकाशी वन प्रभाग के बाड़ाहाट, मुखेम रेंज का जंगल लगा हुआ है। वन विभाग से मिले आंकड़ों पर नजर डाले तो इस वर्ष उत्तरकाशी वन प्रभाग की छह रेंजों में सर्वाधिक वनाग्नि की घटनाएं करीब 18 मुखेम रेंज के जंगल में हुई हैं। वहीं दूसरी ओर धरासू रेंज के जंगलों में भी गुरुवार को आग सुलगती रही। इससे कई हेक्टेयर जंगल जलकर राख हो गए। जंगलों में लगी आग के कारण यमुनोत्री धाम की यात्रा से लौट रहे यात्रियों को राड़ी टॉप के पास से आग के बीच सफर करना पड़ा। जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भीषण गर्मी के बीच बड़ी खुशखबरी, केरल पहुंचा मानसून
Next: आठ बजे से पोस्टल बैलेट और साढ़े आठ बजे से ईवीएम मशीन की मतगणना होगी शुरू

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.