Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नाबालिग लड़की को होटल लेकर पहुंचे दो युवक, सड़क पर जमकर हुआ हंगामा
  • हरिद्वार

नाबालिग लड़की को होटल लेकर पहुंचे दो युवक, सड़क पर जमकर हुआ हंगामा

RNS INDIA NEWS 28/05/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  होटल में नाबालिग के साथ दो युवकों के मिलने पर एक संगठन से जुड़े लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरीके से मामला शांत कराया। रविवार को मामला चर्चा में रहा। दोनों युवक और नाबालिग के परिजनों को पुलिस ने मामले की सूचना दी। नाबालिग के परिजनों ने शिकायत नहीं करने की बात कही। जिसके बाद पुलिस ने युवकों के परिजनों को बुलाकर उन्हें जमकर फटकार लगाकर आइंदा दोबारा ऐसी हरकत करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देकर उन्हें छोड़ दिया।
बीती शाम रुड़की कोतवाली के बस अड्डे के पास एक होटल में नाबालिग के होने की एक संगठन को सूचना मिली। संगठन के कार्यकर्ता होटल पहुंचे तो वहां नाबालिग के साथ दो युवक भी मिले। जिसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ।  सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरीके से मामले में तनाव न बढ़े, इसको लेकर वहां लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। जिसके बाद पुलिस नाबालिग और युवकों को अपने साथ कोतवाली लेकर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग और युवकों के परिजनों को सूचना देकर कोतवाली बुला लिया। इंस्पेक्टर आरके सकलानी ने बताया कि एक नाबालिग के होटल में मिलने पर हंगामा हो गया था। डांट फटकार के बाद कुछ जरूरी लिखा-पढ़ी कर युवक और नाबालिग को परिजनों को सौंप दिया गया है।

नाबालिग को होटल में कैसे मिल गया कमरा:  पुलिस की लापरवाही का फायदा कुछ होटल वाले उठा रहे हैं। नियमों को ताक पर रखते हुए ये होटलकर्मी नाबालिग को भी कमरा उपलब्ध करवा रहे हैं। जबकि ऐसा करना कानूनन अपराध है। इधर, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा समय-समय पर होटलों का भी औचक निरीक्षण किया जाता है। बिना आईडी उपलब्ध कराए किसी को भी होटल में कमरा देना कानूनन अपराध है। ऐसे होटल प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चारधाम यात्रा का मार्ग अवरुद्ध करने पर 17 का चालान
Next: बद्रीनाथ के लिए अगले 30 वर्षों को ध्यान में रखकर बनाए नई पेयजल योजना का प्रस्ताव: डीएम

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.