Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • टीएचडीसी ने कॉरपोरेट बॉन्ड सीरीज से जुटाए 750 करोड़
  • देहरादून

टीएचडीसी ने कॉरपोरेट बॉन्ड सीरीज से जुटाए 750 करोड़

RNS INDIA NEWS 28/05/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  टीएचडीसी ने कॉरपोरेट बॉन्ड्स सीरीज-10 जारी करके बाजार से 750 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इस धनराशि से टीएचडीसी की चल रही और निर्माणाधीन परियोजनाओं की ऋण आवश्यकताओं को पूरा किया जाएगा। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आरके विश्‍नोई ने टीएचडीसीआईएल में निवेशकों को जबरदस्त भरोसा दिखाया है। इस इश्यू में 250 करोड़ रुपये का बेस साइज और 500 करोड़ रुपये का ग्रीन शू विकल्प शामिल है। यानी कुल इश्यू साइज 750 करोड़ रुपये का है जो कि 10 वर्ष के समय के लिए है। इस इश्यू के माध्यम से जुटाई गई धनराशि का उपयोग आंशिक रूप से टीएचडीसीआईएल की चल रही और निर्माणाधीन परियोजनाओं की ऋण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बॉन्ड इश्यू में काफी निवेशकों ने रुचि प्रकट की है, जिससे मूल इश्यू साइज से लगभग 8 गुना ओवरसब्सक्राइब, जो कि 2072.42 करोड़ रुपये की धनराशि थी, प्राप्‍त हुआ। यह उपलब्धि टीएचडीसीआईएल की वित्तीय स्थिरता और परिचालन प्रदर्शन में निवेशकों के विश्वास को रेखांकित करती है। प्रति वर्ष 7.76 प्रतिशत की प्रतिस्पर्धी कूपन दर के साथ बीएसई-इलेक्ट्रॉनिक बिडिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से जारी किए। टीएचडीसीआईएल कॉरपोरेट बॉन्ड्स में निवेशकों के भरोसे को और दृढ़ता प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त इन बॉन्ड्स को इंडिया रेटिंग्स से एए आउटलुक पॉजिटिव और केयर से एए आउटलुक स्टेबल की क्रेडिट रेटिंग प्राप्त हुई है। टीएचडीसी के महाप्रबंधक कार्मिक डा. एएन त्रिपाठी ने बताया कि इस सफल बॉन्ड इश्यू के लिए बोली बीती 27 मई को टीएचडीसीआईएल के कॉर्पोरेट कार्यालय ऋषिकेश में आयोजित हुई। कार्य का समन्वयन मुख्‍य वित्त अधिकारी एके गर्ग, कंपनी सचिव रश्मि शर्मा और बीएसई प्रमुख उत्तरी क्षेत्र, फिक्स्ड इनकम हेमलता अग्रवाल द्वारा किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हकीम मुफ्ति आदिल की इलाज के बहाने शातिराना चाल, दंपति का धर्मांतरण के बाद फरार
Next: ढोल नगाड़े बजाकर हुड़दंग करने पर 8 गिरफ्तार, 4 फरार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.