Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वाहन दुर्घटना में दम्पति और 08 साल की मासूम की मौत
  • अल्मोड़ा

वाहन दुर्घटना में दम्पति और 08 साल की मासूम की मौत

RNS INDIA NEWS 28/05/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद में एक दर्दनाक हादसे में दम्पति सहित 8 साल की मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 11 साल का बेटा 15 घंटे खाई में अपने माता-पिता व बहन के शव के पास पड़ा रहा। वही, पुलिस व एसडीआरएफ रातभर परिवार की तलाश में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्याल्दे विकासखंड के भिकियासैंण-देघाट मोटर मार्ग में कार संख्या- यूके08-यू-6028 चचरोटी से करीब एक किमी आगे 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 42 वर्षीय मुनेंद्र सिंह, उनकी 38 वर्षीय पत्नी शशि सैनी व 8 साल की बेटी अदिति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 11 साल का बेटा अर्णव घायल हो गया। यह लोग निजामपुर गुरुकुल नारसन, थाना हरिद्वार के रहने वाले थे। सोमवार को परिवार सुबह 11 बजे रामनगर से देघाट के लिए निकला था। दोपहर 3 बजे तक उनका परिजनों से संपर्क हुआ था। जिसके बाद उनका संपर्क कट गया। थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी ने बताया कि दुर्घटना दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच की है। सीएचसी देघाट के डॉक्टर सिद्धार्थ द्वारा शाम 5 बजे देघाट थाने में चारों लोगों के नहीं पहुंचने की सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से मुनेंद्र के मोबाइल की लोकेशन लेकर स्थानीय लोगों के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया। बाद में एसडीआरएफ भी मौके पर पहुंची। पुलिस व एसडीआरएफ चारों की तलाश में जुटी रही लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। हादसे में घायल अर्णव करीब 15 घंटे जंगल के बीच रातभर सुनसान गहरी खाई में अपनों के शवों के साथ पड़ा रहा। सुबह करीब 5:30 बजे फोन के माध्यम से स्थानीय नागरिक द्वारा अर्णव के सड़क पर पहुँचने पर दुर्घटना के बारे में एवं गाड़ी गिरने के स्थान चचरोटी के संबंध में सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दूसरी ओर से खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाया। शवों को रेस्क्यू टीम द्वारा गहरी खाई से निकालकर सड़क पर लाया गया। थानाध्यक्ष राहुल राठी ने बताया कि जिस जगह हादसा हुआ है वहां पर काफी गहरी खाई है। उस जगह से सड़क पर आना संभव नहीं था। जिसके चलते अर्णव दूसरी जगह से सड़क पर पहुंचा। उन्होंने बताया कि अर्णव को हादसे में मामूली चोटें आई है। वह पूरी तरह सुरक्षित है। कहा कि दुर्घटनास्थल पर सभी शव कार से छिटककर अलग-अलग जगहों पर पड़े हुए थे। घायल अर्णव ने पुलिस को बताया कि हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी उसे नहीं है। जब हादसा हुआ वह कार में सोया हुआ था। मृतकों के परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है। एसओ राठी ने बताया कि हादसे की वजह पता नहीं लग पाई है। मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जमीन के विवाद में भाई-भतीजों ने डंडों से पीटा, चार पर केस
Next: चारधाम यात्रा का मार्ग अवरुद्ध करने पर 17 का चालान

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 18.44.25_11zon
  • अल्मोड़ा

बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस, राजपुर में दो भवनों की छतों पर डाली तिरपाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 19.22.53
  • अल्मोड़ा

संपर्क से सम्मान अभियान के तहत घर-घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.