Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • अपर मुख्य सचिव ने किया केदारनाथ धाम का निरीक्षण
  • रुद्रप्रयाग

अपर मुख्य सचिव ने किया केदारनाथ धाम का निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 27/05/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने सोमवार को केदारनाथ धाम पहुंचकर तीर्थयात्रियों के लिए प्रशासन द्वारा विभिन्न सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि भीड़ बढ़ने पर यात्रियों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर ही रोका जाए।केदारनाथ पहुंचने पर जिलाधिकारी सौरभ गहरवार और पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने उनका स्वागत किया। इस दौरान अपर मुख्य सचिव ने बाबा केदार के दर्शन भी किए। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने कहा कि चारधाम यात्रा में आ रहे श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जिलाधिकारी से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा पर भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे हैं, यात्रियों को कोई असुविधा न हो, उन्हें सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। मुख्यमंत्री द्वारा चारधाम यात्रा की नियमित समीक्षा की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सात सितंबर से शुरू होगी चंडिका देवी की दयोरा यात्रा
Next: आतंकियों और पथराव करने वालों के रिश्तेदारों को भी नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, बोले अमित शाह

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.