Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • विद्युत सामान की दुकान से चोरी करते दो पकड़े
  • नैनीताल

विद्युत सामान की दुकान से चोरी करते दो पकड़े

RNS INDIA NEWS 26/05/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। शनिवार को मुखानी क्षेत्र में विद्युत उपकरणों की दुकान से चोरी करते हुए ऊधमसिंह नगर के दो युवकों को दुकान स्वामी ने पकड़ लिया। आरोपियों को दुकान स्वामी ने सीसीटीवी कैमरे में चोरी करते हुए पकड़ लिया था। दोनों को पुलिस के सुपुर्द करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। मुखानी के नरसिंह तल्ला निवासी गोपाल दत्त भट्ट ने पुलिस को बताया कि घर के पास उनकी बिजली के सामान की दुकान है। दुकान में पिछले कुछ दिनों से लगातार सामान चोरी हो रहा था। जब सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो कुछ संदिग्ध लोगों की आवाजाही दिखाई दी। शनिवार को दो संदिग्ध लोग दुकान पर पहुंचे। बातों के दौरान ही उन्होंने विद्युत उपकरण वेजल कंडक्टर का करीब 60-70 किग्रा वजन का बंडल चोरी कर लिया। सीसीटीवी में देखते ही दुकान दार ने दोनों को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पूछताछ में एक आरोपी ने खुद को ऊधमसिंह नगर स्थित जेल कैंप निवासी श्याममल बछाड़ और दूसरे ने गोविंद नगर शक्ति फार्म निवासी कमलेश माल बताया। एसओ मुखानी पंकज जोशी ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दसवीं के छात्र ने जहरीला पदार्थ खाकर की खुदकशी
Next: गौला नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.