Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ के बाद परेशान मां ने फंदे से लटककर कर लिया सुसाइड
  • ऊधम सिंह नगर

नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ के बाद परेशान मां ने फंदे से लटककर कर लिया सुसाइड

RNS INDIA NEWS 25/05/2024
hang

रुद्रपुर(आरएनएस)। उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले में रुद्रपुर में एक मां ने ऐसा कदम उठाया कि घर में कोहराम मच गया। नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ से आहत होकर मां ने फंदे से लटकर सुसाइड कर लिया। घटना के बाद आरोपी युवक फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रुद्रपुर में शुक्रवार शाम एक 33 वर्षीय महिला ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला के पति का आरोप है कि पड़ोसी युवक ने उनकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ की थी, जिससे आहत होकर उनकी पत्नी ने जान दी है। पड़ोसियों द्वारा घर में घुसकर मारपीट की बात भी सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, नगर के एक मोहल्ले में महिला अपने पति और एक बेटी और दो बेटों के साथ रहती थी। महिला के पति ने बताया कि शुक्रवार शाम को वह किसी काम से बाहर गया था, बच्चे भी घर पर नहीं थे। शाम करीब पांच बजे उनकी पत्नी ने घर में पंखे की कुंडी में चुन्नी के सहारे लटककर जान दे दी। पति का आरोप है कि बीती 22 मई को पड़ोसी युवक ने उनकी बेटी से छेड़छाड़ की थी। जब उन्होंने युवक से बात की तो उसने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद शाम को बाजार चौकी में दोनों पक्ष पहुंचे। पुलिस ने युवक को कुछ देर के लिए हिरासत में लिया था। आरोप है कि इस घटनाक्रम से उनकी पत्नी परेशान थी। इसके चलते पत्नी ने आत्महत्या की है। कोतवाल धीरेंद्र कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर आरोपों के संबंध में जांच की जाएगी। मौके से अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

युवक फरार, दोनों परिवारों में तनातनी
परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है। इसे लेकर दोनों परिवारों के बीच तनातनी भी हो गई। महिला के खुदकुशी करने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बस्ता रहित दिवस पर अल्मोड़ा इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम
Next: परिवार को बंधक बनाकर फायरिंग करने की घटना का एक आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.