Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यात्रियों के ऑफलाइन पंजीकरण को शीघ्र शुरू करवाए सरकार
  • देहरादून

यात्रियों के ऑफलाइन पंजीकरण को शीघ्र शुरू करवाए सरकार

RNS INDIA NEWS 21/05/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। 31 मई तक चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण बंद किए जाने पर संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने मंगलवार को कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था 50-50 प्रतिशत निर्धारित करने और ऑफलाइन पंजीकरण अतिशीघ्र शुरू करने की मांग की। इस संबंध में मंगलवार को संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजा। समिति के अध्यक्ष नवीनचंद रमोला ने कहा कि संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था में प्रदेश में नौ निजी परिवहन कंपनियां पिछले 8 दशकों से, संपूर्ण प्रदेश में पर्वतीय दुर्गम एवं मैदानी क्षेत्रों में दैनिक सेवाओं के संचालन के साथ-साथ चारधामों के पट खुलने पर श्रद्धालुओं को निजी बसों से धामों के दर्शन का कार्य सुचारु रूप से करते रहे है। प्रत्येक वर्ष चारधाम यात्रा के लिए सरकार परिवहन व्यवसायियों से सुझाव आमंत्रित करती रही है। यह व्यवस्था उत्तर प्रदेश के समय से चली आ रही है। लेकिन अब सरकार चारधाम यात्रा नीति बनाने से पूर्व परिवहन उद्यमियों, स्टेक होल्डर की उपेक्षा कर रही है। प्रशासन द्वारा चारधाम यात्रियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के निर्धारित धामों की तय क्षमतानुसार यात्रियों को 31 मई तक पूर्ण कर दिया गया है। जबकि ऑनलाइन रजिस्टर्ड के बुकिंग के आंकड़ों में भारी हेराफेरी है। 30 प्रतिशत यात्री वास्तविक नहीं है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन एवं ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था 50-50 प्रतिशत निर्धारित होनी चाहिए। सभी यात्रियों का रजिस्ट्रेशन के दौरान ऋषिकेश में उपस्थिति अनिवार्य होनी चाहिए। 50 प्रतिशत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ऋषिकेश में ही एक या दो दिन पूर्व भौतिक प्रत्यक्षीकरण के साथ हो और 50 प्रतिशत ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन सामान्य प्रक्रिया से यात्रियों की उपस्थिति के साथ हो। धामों में इस समय सर्वाधिक भीड़ निजी वाहनों की है। निजी वाहनों को या तो रोका जाये, या फिर इनकी संख्या निश्चित की जाये। शीघ्रातिशीघ्र ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन जारी किया जाए। इस अवसर पर सुधीर राय, दिनेश बहुगुणा,ओपी भट्ट्र,एसके मोर्या, पंकज कुमार आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बद्रीनाथ की यात्रा निर्बाध रूप से जारी
Next: राशिफल 22 मई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.