Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • वन विभाग ने पीलीभीत रोड के व्यापारियों को सौंपे बेदखली के आदेश
  • ऊधम सिंह नगर

वन विभाग ने पीलीभीत रोड के व्यापारियों को सौंपे बेदखली के आदेश

RNS INDIA NEWS 20/05/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।   वन विभाग ने पीलीभीत रोड में वन भूमि पर चिह्नित अतिक्रमण की जद में आए व्यापारियों को 15 दिन में जगह खाली करने के नोटिस जारी किए हैं। अतिक्रमणकारियों को डीएफओ के बेदखली के आदेश सौंपे हैं। यह व्यापारी अब अपीलीय अधिकारी मुख्य संरक्षक के यहां अपील में जा सकते हैं। सोमवार को नोटिस मिलने के बाद व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। व्यापारियों ने भाजपा नेता रामू जोशी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बचाने की गुहार लगाई है।
खटीमा वन रेंज के साल बोझी में लकड़ी का व्यापार कर रहे व्यवसायियों को पहले ही जगह खाली करने के आदेश दिए जा चुके हैं। एक मई के बाद वन विभाग ने यहां लकड़ी का कारोबार कर रहे व्यवसायियों को ट्रांजिट परिमिट जारी करना बंद कर दिया है। जबकि ट्रांजिट परमिट के बगैर लकड़ी व्यवसायी अपने यहां से लकड़ी की खरीद फारोख्त नहीं कर सकते हैं। इसके चलते धीरे-धीरे लकड़ी की टालें यहां से शिफ्ट हो रही हैं। इस बीच पीलीभीत रोड में सड़क के बाईं ओर बनी दुकानों के व्यवसाइयों को डीएफओ ने बेदखली के आदेख कर दिए हैं। बेदखली के आदेश मिलने के बाद यह व्यापारी पूर्व सभासद किशन पाल एवं पूर्व सभासद अकरम खां के नेतृत्व में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी से मुलाकात की और उनके माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपकर 40 वर्षों से व्यवसाय कर रहे व्यापारियों को बचाने की गुहार लगाई। व्यापारियों को वहां से 15 दिन के अंदर हटाने का अल्टीमेटम दिया गया है। इससे व्यापारियों में भय का माहौल है। ज्ञापन देने वालों में दयाशंकर, विशाल सिंह, झम्मन लाल, संदीप कुमार, शेर सिंह, मोनिश अंसारी, नायाब अंसारी, जीतू पाल, राहुल कुमार, गोपाल सिंह, अन्नू चौहान, प्रेम राणा आदि व्यापारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संयुक्त टीम ने सघन निरीक्षण कर कारोबारियों को हिदायत दी
Next: तीर्थयात्रियों को सुरक्षित यात्रा कराना प्राथमिकता : स्वास्थ्य सचिव

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.