Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • शराब की दुकान नहीं हटी तो करेंगे आंदोलन, दिया ज्ञापन
  • अल्मोड़ा

शराब की दुकान नहीं हटी तो करेंगे आंदोलन, दिया ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 20/05/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। भनोली तहसील अंतर्गत काफलीखान में शराब की दुकान खोलने के विरोध में ग्रामवासी, दुकानदार आक्रोशित हैं। इस सम्बन्ध में महिलाओं व स्थानीय लोगों ने तहसील में धरना-प्रदर्शन किया व उपजिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान महिलाऐं व ग्रामीण शराब नहीं शिक्षा दो के नारे लगाते हुए तहसील पहुंचे। उपजिलाधिकारी को दिए ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने कहा है कि आबकारी विभाग द्वारा ग्राम काफली, पोस्ट दुनाड़ तहसील भनोली के काफलीखान में शराब की दुकान स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों के विरोध के बाद भी खोल दी गई जो कि समस्त क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत चिंता का विषय है। शराब की दुकान के विरोध में क्षेत्रीय जनता व जनप्रतिनिधि ने एक माह पूर्व ही जिला अधिकारी, आबकारी अधिकारी, उप जिला अधिकारी, तहसीलदार को ज्ञापन दिया था जिस पर अमल नहीं किया गया। ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि काफलीखान क्षेत्र अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं बाजार से लगा हुआ है जहाँ बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं शराब की दुकान के बगल में मंदिर है तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना हो सकती है। ज्ञापन में कहा है कि क्षेत्रीय जनता, जनप्रतिनिधि ने शासन को पूर्व में चेताया है कि शराब की दुकान खुली तो विरोध में बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होना होगा। ग्रामवासियों, दुकानदारों ने ज्ञापन से कहा है कि आंदोलन करने से पूर्व क्षेत्र से शराब की दुकान हटाएँ। यहाँ ज्ञापन में नवीन लाल, रोहित कुमार, अजय कुमार, सागर कुमार, जानकी देवी, गुड्डी देवी, तुलसी देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष, युवक मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता का हाथ तोड़ा
Next: गुजरात एटीएस को बड़ी सफलता, आईएसआईएस के 4 आतंकी गिरफ्तार; श्रीलंकाई कनेक्शन आया सामने

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 16.18.00_11zon
  • अल्मोड़ा

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.