Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • बैग काटकर जेवरात चुराने वाला अंतरराज्यीय गैंग गिरफ्तार
  • नैनीताल

बैग काटकर जेवरात चुराने वाला अंतरराज्यीय गैंग गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 19/05/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। एक महीने पहले रुद्रपुर में तैनात सिपाही की पत्नी का बैग काटकर चार लाख रुपये के जेवरात और नगदी चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के तीन सदस्यों को कोतवाली पुलिस ने शनिवार को रुद्रपुर से गिरफ्तार कर लिया। चोरी का सामान भी बरामद किया है। पकड़े गए तीनों आरोपी यूपी के रामपुर के रहने वाले हैं। इन पर बरेली, रामपुर में दो-दो और रुद्रपुर में एक मुकदमा दर्ज हैं। रविवार को बहुउद्देशीय भवन में प्रेसवार्ता के दौरान सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी और कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि बीते चार अप्रैल को रुद्रपुर पुलिस लाइन में तैनात सिपाही संजय राणा की पत्नी नीमा राणा ने कोतवाली में शिकायत दी थी। बताया था रुद्रपुर से हल्द्वानी आते समय उनका बैग काटकर चार लाख रुपये के जेवरात और एक हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली गई थी। मामले की जांच टीपी नगर चौकी प्रभारी दीपक सिंह बिष्ट ने की। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जानकारी मिली की तीनों आरोपी रुद्रपुर में चोरी के जेवरात बेचने आए हैं। इसके बाद टीम ने शनिवार की रात रुद्रपुर से यूपी के रामपुर स्थित बिलासपुर हमीदाबाद निवासी सद्दाम, अहसान अली और नवाब अली को गिरफ्तार गिरफ्तार किया। चोरी का सामान भी बरामद किया है। टीम में एएसआई राजेंद्र मेहरा, हेड कांस्टेबल इसरार, सिपाही तारा सिंह और अनिल टम्टा भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तरी हरिद्वार में बिजली ट्रिपिंग से व्यापारी नाराज
Next: नारायणबगड़ के कौब गांव में गुलदार का आतंक

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.