Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • सोनप्रयाग में यात्री दल और पुलिस की धक्का-मुक्की
  • रुद्रप्रयाग

सोनप्रयाग में यात्री दल और पुलिस की धक्का-मुक्की

RNS INDIA NEWS 16/05/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।   केदारनाथ यात्रा के लिए सोनप्रयाग में लाइन व्यवस्था पर खड़े एक यात्री दल की गुरुवार को यहां तैनात पुलिस कर्मियों से कहासुनी हो गई। मामला इतना आगे पहुंचा कि दोनों में हाथापाई की नौबत आ गई। पुलिस और यात्री दल में धक्का-मुक्की हुई। हालांकि पुलिस ने मामला नियंत्रित तो कर दिया किंतु इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस ने वीडियो पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यात्री दल द्वारा लाइन व्यवस्था को तोड़ा गया और पुलिस जवान से अभद्रता और हाथापाई की गई। उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह शटल सेवा के लिए सोनप्रयाग बाजार से पहले ही यात्रियों की लम्बी लाइन लगी थी। ऐसे में पुलिस द्वारा लाइन व्यवस्था बनवाई जा रही है ताकि बेहतर व्यवस्था बन सके। बताया जा रहा है कि इसी बीच 30-40 लोगों के एक यात्री दल ने लाइन तोड़ने का प्रयास किया। एक यात्री द्वारा पुलिस से अभद्रता भी की गई। पुलिस ने लाइन बनाने का आग्रह किया तो दोनों के बीच कहासुनी हुई और हाथापाई की नौबत आ गई। हालांकि बाद में पुलिस ने मामला नियंत्रित कर दिया, किंतु घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें यात्री दल द्वारा पुलिस से मारपीट करने का प्रयास किया जा रहा है। इधर, मामले पर पुलिस उपाधीक्षक हर्षवर्द्धनी सुमन ने बताया कि गुरुवार को कोतवाली सोनप्रयाग क्षेत्र में शटल पार्किंग जाने के लिए पुलिस स्तर से यात्रियों को कतारबद्ध कराते हुए लाइन में लगने के लिए अनाउंसमेंट कर व्यवस्था बनाई जाती है। अत्यधिक भीड़ आने के कारण पुलिस लाइन व्यवस्था बना रही थी कि कुछ यात्रियों का समूह लाइन में न लगते हुए सीधे आगे बढ़ने लगा। ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो, वे नहीं माने। जबकि पुलिस बल के साथ अभद्रता एवं मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस द्वारा उन्हें शांत कराते हुए उग्र होने से रोका गया। पुलिस स्तर से इस मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि केदारनाथ आने वाले यात्रियों से पुलिस अपेक्षा करती है कि वे पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई गई व्यवस्था में सहयोग करें। पुलिस बल व प्रशासन के साथ अभद्र व्यवहार किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएचसी में फैली अव्यवस्थाओं पर सीएमएस से मिला शिष्टमंडल
Next: फूड प्वाइजनिंग से बीमार पड़े बच्चों को मिली छुट्टी

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.