Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • हत्यारोपी को आजीवन कारावास की सजा
  • उत्तरकाशी

हत्यारोपी को आजीवन कारावास की सजा

RNS INDIA NEWS 15/05/2024
judge hammer

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरुबख्श सिंह ने हत्या के एक मामले में दोषी को आजीवन कारावास और दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा की सुनाई है। घटना 30 जुलाई 2022 की है। लंबगांव मोटरमार्ग पर स्थित एक होटल में काम करने वाले ज्ञानसू निवासी महादेव नौटियाल ने शराब के नशे में रात को उत्तरकाशी केदारघाट से अपने साथी सोबन सिंह पंवार को नदी में धक्का दे दिया था। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। इसके बाद अगले दिन जब सोबन नहीं घर पहुंचा तो होटल मालिक ने 31 जुलाई को थाना कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करवाई। एक अगस्त को पुलिस ने शक के आधार पर महादेव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में महादेव ने बताया कि वह घटना के दिन होटल मालिक से 1500 रुपये लेकर बाजार चल दिया था, जहां उन्होंने शराब पी। उसने बताया कि हम दोनों हलवाई का काम करते थे और सोबन अक्सर उसे परेशान किया करता था। जिसकी रंजिश रखते हुए उसने उसे रात में केदारघाट पर ले जाकर भागीरथी में धक्का दे दिया था और चुपचाप वहां से अपने घर को चला गया। आठ अगस्त 2022 को पुलिस ने चिन्यालीसौड़ के पास टिहरी बांध की झील से शव बरामद किया। 10 सितंबर 2022 को पुलिस ने मामले में विवेचना पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। सहायक शासकीय अधिवक्ता पूनम सिंह ने बताया कि अभियोजन पक्ष की ओर से शासकी अधिवक्ता यशपाल सिंह रावत द्वारा मामले में 13 गवाह पेश किए गए। जिस पर सुनवाई पर करते जिला जज गुरुबख्श सिंह ने आरोपी को सजा सुनाई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मारपीट की घटना के एक वर्ष बाद दर्ज हुआ मुकदमा
Next: पांव फिसलने से शारदा नहर में डूबा ग्रामीण, मौत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.