Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • देवप्रयाग के अन्नपूर्णा मेले में उमड़ी लोगों की भीड़
  • टिहरी

देवप्रयाग के अन्नपूर्णा मेले में उमड़ी लोगों की भीड़

RNS INDIA NEWS 13/05/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। वैशाख माह में होने वाले थौल मेलों का सोमवार को तुंणगी के ऐतिहासिक अन्नपूर्णा मेले के साथ यहां समापन हो गया। आखिरी थौल होने से नगर से लेकर गांवों तक की भारी भीड़ यहां उमड़ी।करीब 49 वर्ष पूर्व पशुबलि जैसी बर्बर कुप्रथा के खिलाफ अन्नपूर्णा मेले की शुरुआत हुई थी। प्रसिद्ध विद्वान स्व. आचार्य चक्रधर जोशी व समाजसेवी भारती सिंह ने तमाम विरोधों के बाबजूद इस ऐतिहासिक मेले को शुरू किया था। अन्नपूर्णा मेले के प्रभाव से क्षेत्र के अन्य थौल मेलों में भी पशुबलि जैसी प्रथा धीरे-धीरे बन्द हो गयी। तीर्थनगरी के निकट आयोजित इस मेले में नगर वासियों व ग्रामीणों ने क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए मां अन्नपूर्णा की पूजा-अर्चना की। जबकि ढोल नगाडों के साथ मन्दिर में देवी का ध्वज फहराया गया। मेले में सहारनपुर, हल्द्वानी, रुड़की, काशीपुर, हरिद्वार आदि से बड़ी संख्या में दुकानदार पहुंचे थे। सुहागन महिलाओं में चूड़ी, बिंदी लेने, बच्चों में चरखी, जंपिंग खेलने व युवाओं में टैटू बनवाने की होड़ मची रही। वहीं मेले में आये लोगों ने जलेबी, पकोड़ी, आईसक्रीम का भी खूब आनंद उठाया। धूलभरी आंधी व बारिश से मेले में अफरा तफरी भी बनी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड संस्कृत विवि में आदि गुरु शंकराचार्य शोधपीठ स्थापित
Next: भेलकर्मी ने हाथ की नस काटकर देनी चाही जान

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.