Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • पुरोला में ओलावृष्टि से नगदी फसलों को भारी नुकसान
  • उत्तरकाशी

पुरोला में ओलावृष्टि से नगदी फसलों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 09/05/2024
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  पुरोला क्षेत्र में बुधवार देर शाम को अचानक हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से सेब, पुलम,आडू और नाशपाती आदि नगदी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। काश्तकारों ने प्रशासन से अतिवृष्टि से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण कर मुआवजे की मांग की है।पुरोला में बुधवार शाम को मौसम ने अचानक करवत बदली और ओलावृष्टि के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। जिससे क्षेत्र के गुंदियाटगांव, पोरा, कंडिया, कंडियाल गांव, कुमोला,नौरी, पुजेली, सौंदाडी, चन्देली, खाबली सेरा आदि गांवों में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं कुमोला खड्ड में भारी उफान आने से आपदा के अंतर्गत चल रहे सुरक्षात्मक निर्माण कार्यों में लगे ठेकेदारों की मशीनें व निर्माण सामग्री को भी नुकसान हुआ। क्षेत्र के पूर्व प्रधान सोबेन्द्र पंवार, राजेन्द्र रावत, राजपाल पंवार, नवीन गैरोला, जगमोहन पंवार, ओमप्रकाश नौडियाल आदि लोगों ने बताया कि क्षेत्र में अचानक हुए ओलावृष्टि और मूसलाधार बारिश से गेंहू, सेब, टमाटर आदि कई फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कहा कि काश्तकार पहले सूखे की मार झेल रहे थे अब इस प्रकार अतिवृष्टि से फसलों का नुकसान हो रहा है, जिससे काश्तकारों के सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो जाती है। उन्होंने प्रसाशन से मुआवजे की मांग की। वहीं एसडीएम देवानंद शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेने को राजस्व टीम गठित कर दी गई है, जो प्रभावित क्षेत्रों का मौका मुआयना कर आकलन करेगी और रिपोर्ट संबंधित अधिकारी को प्रेषित की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रील नहीं फील की जगह केदारनाथ धाम…फूलों से सजा…इस बार किए गए हैं ये खास बदलाव
Next: मुखबा से गंगोत्री मंदिर चली मां गंगा की उत्सव डोली

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.