Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देशवासियों का अपमान कर रही कांग्रेस : जोशी
  • देहरादून

देशवासियों का अपमान कर रही कांग्रेस : जोशी

RNS INDIA NEWS 09/05/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने गुरुवार को बलवीर रोड स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर कहा कि कांग्रेस देश की विविधता और अखंडता के खिलाफ साजिश रच रही है। कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सुरेश जोशी ने कहा कि विदेश मूल के नेतृत्व वाली पार्टी अब 140 करोड़ देशवासियों का विदेशी मूल बताकर अपमान करने का काम कर रही है। उन्होंने सैम पित्रोदा के बयान को देश विरोधी बताते हुए कहा कि कांग्रेस देश की विविधता और अखंडता को समाप्त करना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भारत को एक देश के रूप में नही स्वीकारा। वह तो लौह पुरुष सरदार पटेल की राष्ट्रवादी कोशिश का परिणाम था कि सभी राज्य एक झंडे के नीचे आ गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजनैतिक महत्वकांक्षा को तरजीह देते हुए देश के विभाजन पर हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी जिस एक्सरे की बात कर रहे हैं वह सैम पित्रोदा के बयान से साफ हो गया है। उन्होंने कहा कि पित्रोदा के इस्तीफे से कुछ नहीं होगा, बल्कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस मामले सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शैक्षणिक प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत छात्रों को दी स्कॉलरशिप
Next: निर्माणाधीन पेयजल योजनाएं जल्द कराएं पूरी : धामी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.