Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ‘क्लाउड सीडिंग समस्या का समाधान नहीं’, सुप्रीम कोर्ट ने धामी सरकार से मांगी रिपोर्ट
  • उत्तराखंड
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

‘क्लाउड सीडिंग समस्या का समाधान नहीं’, सुप्रीम कोर्ट ने धामी सरकार से मांगी रिपोर्ट

RNS INDIA NEWS 08/05/2024
rns featured image new

देहरादून (आरएनएस)।  उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने जंगल की आग को नियंत्रित करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में सुप्रीम कोर्ट को बुधवार को अवगत कराया। राज्य सरकार ने कहा कि वन्यजीव क्षेत्र के 0।1 प्रतिशत हिस्से में आग लगी थी। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से उचित उपाय करने का आदेश दिया। कोर्ट ने सरकार से कहा, ‘क्लाउड सीडिंग’, बारिश पर निर्भरता इसका समाधान नहीं है, आपको निवारक उपाय करने होंगे।
उत्तराखंड सरकार ने कोर्ट में कहा, नवंबर 2023 से आज तक जंगल में आग की 398 घटनाएं हुई हैं और सभी मानव निर्मित हैं। 350 आपराधिक मामले दर्ज, 62 व्यक्तियों को नामजद किया गया।

15 मई को होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड में जंगल की आग से संबंधित मामले पर 15 मई की सुनवाई तय की। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार और याचिकाकर्ताओं से कहा कि वे अपनी रिपोर्ट केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति (सीईसी) के साथ साझा करें जो इस पर गौर करेगी और अपनी राय देगी।

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में जंगल में आग लगने की घटनाओं में 63 प्रतिशत कमी आई
उत्तराखंड के पौड़ी जिले में धधक रहे जंगलों की आग को बुझाने के लिए मंगलवार को भी हेलीकॉप्टर की मदद ली गयी। वहीं वन विभाग ने दावा किया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में जंगल में आग की घटनाओं में 63 प्रतिशत की कमी आयी है। छह मई को जंगल में आग की 125 घटनाएं सामने आयीं जबकि सात मई को यह कम होकर 46 रह गयीं। वन विभाग ने बताया कि जंगल में लगी आग को बुझाने का युद्धस्तर पर प्रयास किया जा रहा है, जिसमें अन्य जिलास्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम भी सहयोग कर रही है। जंगलों में आग पर काबू पाने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर की मदद ली गयी, जिसने अलकनंदा नदी से बांबी बकेट में पानी भरकर आदवानी के जंगलों और आसपास के क्षेत्र में वनाग्नि प्रभावित इलाकों में छिड़काव किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द किए
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में जंगल में आग की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड को मिले 246 नए चिकित्सक, अल्मोड़ा जनपद में होगी 33 चिकित्सकों की तैनाती
Next: पार्टी की मजबूती को लेकर संगठन में दी जाएंगी जिम्मेदारियां: कलेर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.