Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बंगाल में बारिश और तूफान से भारी तबाही, 12 लोगों की मौत
  • पश्चिम बंगाल
  • राष्ट्रीय

बंगाल में बारिश और तूफान से भारी तबाही, 12 लोगों की मौत

RNS INDIA NEWS 07/05/2024
rns featured image new

कोलकाता (आरएनएस)।  पश्चिम बंगाल में आंधी-तूफान और बिजली गिरने से भारी तबाही मची है। इस आपदा की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत हो गई। इस बीच, भारतीय मौसम विभाग  के अनुमान ने चिंता और बढ़ा दी है। आईएमडी का कहना है कि अगले कुछ दिनों में आंधी-तूफान का सिलसिला जारी रह सकता है। साथ ही, राज्य के कई जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। सोमवार को हुई भारी बारिश और आंधी-तूफान के चलते पूर्वी बर्दवान में 5 लोगों की मौत हो गई। पश्चिमी मिदनापुर और पुरुलिया में आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 2-2 लोगों की मौत हुई। नादिया में दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई और दक्षिण 24 परगना में 1 व्यक्ति की मौत पेड़ के उखड़ जाने से हो गई।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आंधी-तूफान, बिजली गिरने और दीवार गिरने से हुई मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर कहा, ‘यह जानकर बहुत दुख हुआ कि सोमवार की रात आंधी और बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई।’ उन्होंने आगे कहा कि जिला प्रशासन चौबीसों घंटे आपदा प्रबंधन मोड पर काम कर रहा है। साथ ही दिशानिर्देशों के अनुसार राहत और अनुग्रह राशि प्रदान करने के लिए उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गंभीर संवेदना व्यक्त की।
पूर्वानुमान ने बढ़ा दी चिंता
आईएमडी अधिकारियों ने कहा कि बांग्लादेश से लगी सीमा पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन डेवलप हो रहा है। साथ ही, झारखंड से राजस्थान तक कम दबाव का क्षेत्र भी बना हुआ है। कोलकाता में आईएमडी  के क्षेत्रीय कार्यालय के सीनियर अधिकारी ने कहा, ‘इस तरह का बदलाव बंगाल की खाड़ी से नमी खींच रहा है और गरज के साथ बारिश व तूफान को बढ़ावा दे रहा है। अगले कुछ दिनों में ऐसी और गतिविधियां होने की उम्मीद है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, 11 मई तक झारग्राम, पूर्वी मिदनापुर, पश्चिम मिदनापुर, दक्षिण 24 परगना, बांकुरा, पुरुलिया, बीरभूम और उत्तर 24 परगना जिलों में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही आंधी, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है। उत्तर बंगाल के जिलों में भी आंधी आने का अनुमान है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अज्ञात ने 99 हजार रुपये की साइबर ठगी की
Next: गंगोत्री-केदारनाथ चारधाम के लिए ऑफलाइन पंजीकरण 8 मई से शुरू, ऐसे होगा रजिस्ट्रेशन

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.