Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हाईवे पर बस पुलिस चेक पोस्ट से टकराई, दस यात्री घायल
  • हरिद्वार

हाईवे पर बस पुलिस चेक पोस्ट से टकराई, दस यात्री घायल

RNS INDIA NEWS 04/05/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  हाईवे पर शनिवार को एक अनियंत्रित टूरिस्ट बस ने डिवाइडर के बीच में बनी बॉर्डर पुलिस चेक पोस्ट में सीधी टक्कर मार दी। जिससे चेक पोस्ट पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। हादसे में चेकपोस्ट पर तैनात होमगार्ड सहित बस में सवार करीब आठ से दस यात्री भी घायल हुए हैं। जिनका उपचार चल रहा है। हादसे के वक्त बस में करीब 50 यात्री सवार थे। हादसे की वजह से हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा। पुलिस के अनुसार शनिवार तड़के हाईवे पर अलीगढ़ से यात्रियों को लेकर हरिद्वार आ रही एक टूरिस्ट बस ने नारसन बॉर्डर पर हाईवे के डिवाइडर के बीच बनी पुलिस चेक पोस्ट में सीधी टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चेक पोस्ट को काफी नुकसान हुआ है। दुर्घटना के चेकपोस्ट पर तैनात होमगार्ड नरेश कुमार घायल हो गए। जिसे आसपास के लोगों ने मलबे से निकालकर अस्पताल भिजवाया। उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। इसके अलावा दुर्घटना के बाद बस भी पलट गई। बस में आठ से दस यात्री चोटिल हुए। जिनका कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार किया गया। इस दौरान हाईवे पर काफी समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। अनुमान लगाया जा रहा है कि बस ड्राइवर को नींद की झपकी लगने से दुर्घटना घटित हुई। नारसन पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र तोमर ने बताया कि दुर्घटना में पुलिस चौकी पर लगे कैमरे, सोलर लाइट आदि को काफी नुकसान हुआ है। हादसे की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रीनगर में ऑनलाइन पंजीकरण के विरोध में उतरे होटल व्यवसायी
Next: घनसाली में चोरों ने किया गहनों पर हाथ साफ

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.