Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कांग्रेस की एक और प्रत्याशी ने डाल दिए हथियार, फंड की कमी बताकर लौटाया टिकट; संबित पात्रा का रास्ता आसान
  • राष्ट्रीय

कांग्रेस की एक और प्रत्याशी ने डाल दिए हथियार, फंड की कमी बताकर लौटाया टिकट; संबित पात्रा का रास्ता आसान

RNS INDIA NEWS 04/05/2024
rns featured image new

भुवनेश्वर। गुजरात की सूरत और मध्य प्रदेश की इंदौर सीट के बाद कांग्रेस को एक और करारा झटका लगा है। पुरी सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी सुचारिता मोहंती ने फंड की कमी का हवाला देकर चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कांग्रेस से अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। बता दें कि ओडिशा की पुरी सीट हॉटसीट में से एक है। यहां भाजपा के दिग्गज नेता संबित पात्रा मैदान में हैं। बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद संबित पात्रा के लिए रास्ता आसान हो गया है।
बता दें कि इससे पहले सूरत सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी रहे नीलेश कुम्भणी का नामांकन ही रद्द हो गया था। इसके अलावा अन्य प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इस तरह भाजपा के मुकेश कुमार चुनाव होने से पहले ही निर्विरोध जीत गए। वहीं इंदौर लोकसभा सीट का मामला हाई कोर्ट पहुंच गया है। यहां से कांग्रेस ने अक्षय बम को उम्मीदवार बनाया था। बाद में उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। अब इंदौर सीट पर भी कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं है।
पुरी सीट से कांग्रेस का टिकट लौटाने वाली मोहंती ने बताया कि उनको पार्टी की तरफ से फंड नहीं मिल रहा है। ऐसे में पैसे की कमी के चलते वह चुनाव लड़ने में सक्षम नहीं हैं। सुचारिता ने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल को पत्र लिखा था। उन्होंने पत्र में कहा कि पार्टी की तरफ से राशि ना मिलने की वजह से वह चुनाव प्रचार भी नहीं कर पा रही हैं। बता दें कि 25 मई को छठे चरण में पुरी सीट पर मतदान होना है।
उन्होंने कहा, विधानसभा में भी सात सीटों पर जिताऊ उम्मीदवारों को टिकट नहीं दिया गया है। कमजोर प्रत्याशियों को मैदान में उतारा गया है। उन्होंने कहा, टिकट लौटाने के बाद भी कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। पार्टी की तरफ से कहा गया कि प्रचार के लिए खुद ही व्यवस्था करनी होगी। पार्टी इसमें कोई मदद नहीं कर सकती। मोहंती ने कहा, मैं चाहती थी कि विधानसभा सीटों पर मजबूत प्रत्याशी हों तो लोकसभा के लिए प्रचार में भी आसानी हो। उन्होंने बताया कि टिकट बहुत ही लोकतांत्रिक तरीके से मिला था। आम तौर पर पार्टी प्रत्याशियों को फंड देती है। भाजपा ने इतने प्रतिबंध लगा दिए हैं कि पार्टी के लिए भी मुश्किल हो रहा है। पार्टी के सामने भी बड़ी चुनौती है। भाजपा नहीं चाहती की कांग्रेस ठीक से प्रचार कर पाए। ऐसे में पार्टी भी मजबूर है और वह अपने प्रत्याशियों की मदद नहीं कर पा रही है।
उन्होंने कहा, हमारे विरोधियों के पास अच्छा पैसा है। मैंने सोशल मीडिया पर डोनेशन के लिए भी कैंपेन चलाया था लेकिन इतने कम समय में पैसा नहीं जुटाया जा सकता। मैंने लोगों पर आधारित कैंपेन भी चलाने की कोशिश की लेकिन इसके लिए भी कुछ पैसा चाहिए होता है। अब समय बहुत कम बचा था ऐसे में मुझे टिकट लौटाना पड़ा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 5 लाख 96 हजार की नकदी और 29 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
Next: अल्मोड़ा में सीवर लाइन निर्माण कार्य में अवैध रूप से चल रहा ट्रैक्टर नहीं दिखा अधिकारियों को

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.