Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • 5 लाख 96 हजार की नकदी और 29 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
  • हरिद्वार

5 लाख 96 हजार की नकदी और 29 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/05/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।   जिले की एएनटीएफ और श्यामपुर थाने की पुलिस ने 5 लाख 96 हजार की नकदी और 29 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित शिवा उर्फ लड्डू बरेली से स्मैक तस्करी कर आसपास के इलाकों में बेचता था।  एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि मुखबिर से अहम सूचना मिलने के बाद एएनटीएफ और श्यामपुर थाने की पुलिस टीम ने ग्राम कांगडी में एक व्यक्ति शिवा उर्फ लड्डू निवासी ग्राम कांगडी थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार उम्र 28 वर्ष को स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
उससे कुल 29 ग्राम स्मैक और स्मैक खरीदने व बेचने के लिये कुल 5,96,050 रुपये नगद धनराशि बरामद की गई। बरामद स्मैक की कीमत 8 लाख 22 हजार रुपए है। पूछताछ में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनकी जानकारी जुटा जा रही है, जल्द ही और गिरफ्तारियां होंगी।

9.36 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर में रोडवेज के आसपास घूमने वाली महिला से स्मैक लेकर बेचने के लिए मोदी मैदान जा रहा युवक को पुलिस ने गंगापुर रोड पर गिरफ्तार किया है। उसके पास से 9.36 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। बाद में पुलिस ने उस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप भारत सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात एसआइ गणेश पांडेय पुलिस कर्मियों के साथ गश्त पर थे। इस दौरान टीम शिवनगर किच्छा रोड होते हुए गंगापुर रोड की ओर गई। जहां शैल भवन गेट के पास एक युवक बिजली के पोल के नीचे खड़ा था। यह देख पुलिस कर्मियों ने उसे आवाज लगाई तो वह भागने लगा। इस पर पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा कर दबोच लिया।
पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम वार्ड नंबर सात आजादनगर ट्रांजिट कैंप निवासी सुमित वर्मा पुत्र राजेश वर्मा बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 9.36 ग्राम स्मैक और 600 रुपये बरामद हुए। थानाध्यक्ष भारत सिंह ने बताया कि सुमित वर्मा से पूछताछ में उसने बताया कि वह नशा करता है और अपना खर्चा निकालने के लिए स्मैक बेचने का काम करता है।
बताया कि स्मैक वह रोडवेज के पास घूमने वाली मौसी से लेकर आया है। बरामद स्मैक को वह मोदी मैदान में आने वाले नशेड़ियों को बेचना था। बाद में पुलिस ने उस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कंपनी के सीईओ ने जीएसटी, ईपीएफ के 30 लाख हड़पे
Next: कांग्रेस की एक और प्रत्याशी ने डाल दिए हथियार, फंड की कमी बताकर लौटाया टिकट; संबित पात्रा का रास्ता आसान

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.