Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मसूरी घूम कर आ रहे छात्रों की कार पहाड़ से गिरी, पांच की मौत
  • देहरादून

मसूरी घूम कर आ रहे छात्रों की कार पहाड़ से गिरी, पांच की मौत

RNS INDIA NEWS 04/05/2024
rns featured image new

देहरादून। उत्‍तराखण्‍ड की राजधानी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मसूरी घूम कर वापस आ रहे छात्रों की कार के दुर्घटनाग्रस्‍त हो जाने के कारण चार छात्रों व एक छात्रा की मौत हो गयी, जबकि एक छात्रा जिन्‍दगी व मौत के बीच जूझ रही है। घटना राजधानी देहरादून के मसूरी देहरादून मार्ग की है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रोज एक निजी विश्‍वविद्यालय के छात्र अपनी कार संख्‍या यूके07बीडी 8600 में सवार होकर मसूरी घूमने गये थे। शनिवार की सुबह पांच बजे अपनी कार से वापसी के लिए निकले, जैसे ही ये झड़ीपानी से सौ मीटर आगे चूना खाल के समीप पहुंचे कि इनका वाहन दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया और पहाड़ी से पलटते हुए साठ मीटर नीचे दूसरी सड़क पर गिर गया। वहां वाहन पूरी तरह से उल्‍टा हो गया और सभी सवार छात्र उसमें दब गये। वहां चीख पुकार मच गयी तो वहां से निकल रहे एक वाहन चालक ने थाना मसूरी को सूचना दी। सूचना पर थाना मसूरी से पुलिस बल, फायर ब्रिगेड के कर्मचारी तथा एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुँची, मौके पर एक एंडेवर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 60 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर छत के बल गिरा हुआ था। पुलिस टीम ने राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ करते हुए वाहन में फंसे लोगो को बाहर निकाला गया। कार में 06 व्यक्ति (04 युवक 02 युवतियां) थे, जिनमें से चारों युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, दुर्घटना में घायल दोनों युवतियों को पुलिस द्वारा उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनमें से 01 युवती की दौराने उपचार मृत्यु हो गई तथा दूसरी युवती की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों द्वारा उसे हायर सेन्टर रेफर किया गया। दुर्घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त सभी लोग देहरादून से मसूरी घुमने के लिए आये थे, जिनमें से 02 युवक तथा 02 युवतियां आईएमएस यूनिवर्सटी देहरादून तथा 01 युवक डीआईटी यूनिवर्सटी के छात्र है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
जांच के दौरान मृतकों के नाम अमन सिंह राणा पुत्र राजेश सिंह राणा, निवासी शंकरपुर, निकट डी0आई0एम0एस0 कॉलेज गेट, सहसपुर, उम्र 22 वर्ष, (आईएमएस यूनिवर्सिटी), दिंग्याश प्रताप भाटी पुत्र देवेन्द्र सिंह भाटी, निवासी पैटलवुड अपार्टमेंट, ज्वालापुर हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष (आईएमएस यूनिवर्सिटी), तनुजा रावत पुत्री सोहन सिंह, निवासी दुर्गा कालोनी, रूडकी हरिद्वार, उम्र 22 वर्ष ( आईएमएस यूनिवर्सिटी ), अशुतोष तिवारी पुत्र वीर बहादुर तिवारी, निवासी निकट थाना नागपानी, रमिला, गांउड पैरामाउंट एक्सपोर्ट, मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश, हृदयांश चन्द्र पुत्र हरिश चन्द्र निवासी ए0टी0पी0 कालोनी, अनपरा सोनभद्र, उत्तरप्रदेश, उम्र 24 वर्ष (डीआईटी यूनिवर्सिटी) बताए जा रहे हैं। जबकि घायल छात्रा का नाम नयनश्री पुत्री संजय कुमार, निवासी न्यू विकास एनक्लेव, रोहतक रोड, मेरठ, उम्र 24 वर्ष (आईएमएस यूनिवर्सिटी) है। पुलिस ने सभी शवों का पंचनामा भर कर पोस्‍टमार्टम हेतु भेज दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अवैध हथियारों की सप्लाई करते दो आरोपी गिरफ्तार
Next: श्रीनगर में ऑनलाइन पंजीकरण के विरोध में उतरे होटल व्यवसायी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.