Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पेट्रोल लेकर जा रहे टैंकर के एक केबिन में आग, बड़ा हादसा टला
  • देहरादून

पेट्रोल लेकर जा रहे टैंकर के एक केबिन में आग, बड़ा हादसा टला

RNS INDIA NEWS 03/05/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  देहरादून के प्रेमनगर में शुक्रवार को एक बड़ा अग्निकांड होने से बच गया। 14 हजार लीटर पेट्रोल लेकर जा रहे टैंकर के एक केबिन में आग लग गई। पहले चालक ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड और ओएनजीसी की फायर टीम ने आग पर काबू पाया। आग को टैंकर तक पहुंचने से पहले ही बुझा लिया गया। इससे वहां पर बड़ा हादसा होने से बच गया। वहीं, टैंकर में आग लगती देख राहगीरों में अफरा-तफरी भी मच गई। साथ ही ट्रैफिक भी रोक दिया गया।
घटना शुक्रवार शाम करीब तीन बजे की है। एक पेट्रोल टैंकर प्रेमनगर से झाझरा की तरफ जा रहा था। इसी बीच टैंकर के केबिन से धुआं निकलना शुरू हो गया। यह देखकर टैंकर चालक केबिन से कूद गया और आग बुझाने वाले छोटे यंत्र से फोम का छिड़काव करने लगा। लेकिन, आग ने केबिन को अपनी चपेट में ले लिया।
कुछ देर बाद वहां पर फायर स्टेशन देहरादून और ओएनजीसी फायर फाइटिंग टीम भी पहुंच गई। दोनों टीमों की दो गाड़ियों ने केबिन में लगी आग को बुझाया। घटना के वक्त वहां पर वाहनों की भीड़ लग गई। लोगों में हड़कंप मच गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां जाम खुलवाया। टैंकर में 14 हजार लीटर पेट्रोल भरा था जो कि झाझरा स्थित पेट्रोल पंप पर ले जाया जा रहा था। आग अगर टैंकर तक पहुंच जाती तो वहां पर बड़ा हादसा हो जाता। आग लगने का कारण बैटरी के तारों में स्पार्किंग होना बताया जा रहा है। टैंकर को सड़क किनारे खड़ा किया गया है। फायर ब्रिगेड के एक्सपर्ट अग्निकांड के कारणों की जांच कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दसवीं की टॉपर प्रियांशी रावत ने जिस स्कूल में की पढ़ाई उसके पास नहीं है दसवीं बोर्ड की मान्यता …. जांच के आदेश
Next: व्यासी के नजदीक पिता-पुत्र नहाते समय गंगा में डूबकर लापता

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.