Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • व्यासी के नजदीक पिता-पुत्र नहाते समय गंगा में डूबकर लापता
  • देहरादून

व्यासी के नजदीक पिता-पुत्र नहाते समय गंगा में डूबकर लापता

RNS INDIA NEWS 03/05/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। गंगा में डूबने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार को भी ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर व्यासी के नजदीक पिता-पुत्र नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आने के बाद गंगा में डूबकर लापता हो गए। दोनों की तलाश में पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम गोताखोरों की मदद से सर्चिंग अभियान चला रही है।
देहरादून के सेलाकुई निवासी सेना से सेवानिवृत्त संजय थापा अपने परिवार के साथ देवप्रयाग गए थे। देहरादून लौटते समय वह बदरीनाथ राजमार्ग पर व्यासी के निकट सिंगटाली पुल के पास रुक गए। जहां करीब पौने चार बजे पूरा परिवार सिंगटाली पुल को पार कर पौड़ी के राजस्व पुलिस क्षेत्र में वीएनए रिजार्ट के निकट गंगा घाट पर नहाने के लिए चला गया।
नहाते समय अचानक संजय थापा का पुत्र आशीष थापा (23 वर्ष) नदी में डूबने लगा, जिसे बचाने के लिए संजय थापा (52 वर्ष) आगे बढ़े मगर, तेज बहाव व गहराई अधिक होने के कारण संजय थापा भी गंगा में डूब गए। उनकी पत्नी सरिता थापा तथा दूसरे पुत्र दिव्यऋषि थापा ने स्थानीय नागरिकों की मदद से पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद मुनिकीरेती पुलिस तथा एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।  एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि गंगा में डूबे पिता व पुत्र की तलाश के लिए सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर अधिक गहराई होने के कारण डीप डाइवर्स की मदद ली जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेट्रोल लेकर जा रहे टैंकर के एक केबिन में आग, बड़ा हादसा टला
Next: राशिफल 04 मई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.