Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आईपीएल पर अवैध सट्टे का धंधा चला रहा गैंग पकड़ा
  • देहरादून

आईपीएल पर अवैध सट्टे का धंधा चला रहा गैंग पकड़ा

RNS INDIA NEWS 02/05/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। आईपीएल पर अवैध तरीके से सट्टे का धंधा चला रहे नौ आरोपी राजपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों के कब्जे से आठ लैपटॉप, 50 मोबाइल फोन और अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। इन्होंने मैच पर नजर रखने के लिए फाइबर इंटरनेट के दो कनेक्शन लगवाए हुए थे। दुबई निवासी सरगना इस पूर गैंग का संचालन कर रहा है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने अपनी टीम के साथ बुधवार रात मसूरी रोड डीआईटी संस्थान के पीछे एक फ्लैट में छापा मारा। तीसरे तल पर स्थित तीन बीएचके फ्लैट में आईपीएल पर सट्टे का धंधा चला रहे नौ आरोपी गिरफ्तार किए गए। आरोपियों की पहचान सिराज मेमन उम्र 26 वर्ष निवासी सिविल लाईन दुर्ग, छत्तीसगढ़, सौरभ फाल्के उम्र 23 निवासी छिलवाड़ा थाना पुलिस लाईन छिलवाड़ा, विवेक अधिकारी उम्र 20 वर्ष निवासी एसीसीएल कॉलोनी, कोरबा छत्तीसगढ़, लोकेश गुप्ता उम्र 29 वर्ष निवासी पीपल चौराहा थाना करोड़ मध्य प्रदेश, सोनू कुमार उम्र 23 वर्ष निवासी निकट मिन्हा कॉलेज थाना औरंगाबाद, बिहार, मोनू बिसाई उम्र 24 वर्ष निवासी ए स्टेट अम्बिकापुर थाना मल्ली थाना जिला सरगुआ छत्तीसगढ़, विकास कुमार उम्र 33 वर्ष निवासी बरोना थाना कर्जा जिला मुजफ्फरपुर बिहार, शिवम मिश्रा उम्र 23 वर्ष निवासी निकट पानी का टंकी मठकुरेना थाना टिकरापार जिला रायपुर छत्तीसगढ़, शत्रुधन कुमार उम्र 21 वर्ष निवासी नंरगी जीवनाथ थाना सरैया जिला मुजफ्फरपुर बिहार के रूप में हुई। आरोपियों में सिराज मेनन से उक्त फ्लैट करीब बीस दिन पहले किराए पर लिया था। मौके पर पूछताछ में पता लगा कि वह यहां रहकर आईपीएल पर सट्टे का धंधा चला रहे हैं। इनके पास से सट्टे के हिसाब का नोट पैड, तीन डेबिट कार्ड बरामद हुए।

दुबई से चल रहा सट्टे का नेटवर्क
आरोपी ऑनलाइन सट्टा साइट लेजर, टाइगर और ऑल पैनल पर यह सट्टा खिलवा रहे थे। जिसे उन्होंने अपने मोबाइल पर खोला हुआ था। इन साइटों के जरिए ग्राहक सट्टे पर रकम लगाते हैं। ग्राहक से बातचीत और हारजीत का हिसाब व्हाट्सप ऑडियो कॉल और चेट के जरिए किया जाता। सट्टे का यह धंधा दुबई में बैठे शुभम नाम के व्यक्ति के कहने पर चला रहे थे। आरोपी इन सट्टे एप के लिए बुकी की भूमिका में थे। आरोपियों के बैंक खातों की जानकारी लेकर पुलिस ने उन्हें भी फ्रीज करा दिया है। इनमें लाखों रुपए जमा हैं। साथ ही बैंक खातों की स्टेटमेंट मंगवाई जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रेडिंग में कमाई का झांसा दे 68 लाख की ठगी का आरोपी भोपाल से गिरफ्तार
Next: कोतवाली में शिकायत देकर पुत्री के साथ छेड़छाड़ का लगाया आरोप

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.