Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ट्रेडिंग में कमाई का झांसा दे 68 लाख की ठगी का आरोपी भोपाल से गिरफ्तार
  • देहरादून

ट्रेडिंग में कमाई का झांसा दे 68 लाख की ठगी का आरोपी भोपाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 02/05/2024
default featured image

देहरादून(आरएनएस)। ट्रेडिंग में मोटी कमाई का झांसा देकर 68 लाख रुपए की ठगी में शामिल आरोपी को गुरुवार को साइबर थाना पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार कर लिया। मामले में बीते बीस फरवरी को डीएल रोड निवासी पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी से ठगी में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि बीते 20 फरवरी को अश्वनी कुमार निवासी डीएल रोड की तहरीर पर साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मेलिसा नाम की महिला से उन्हें व्हाट्सएप पर मैसेज किया। उसने खुद को प्रतिष्ठित शेयर ट्रेडिंग कंपनी से जुड़ा बताया। पीड़िता को एक ग्रुप में जोड़कर वहां अपनी एप का लिंक देकर उसके जरिए ट्रेडिंग का झांसा दिया गया। पीड़ित ने झांसे में आकर 68 लाख रुपए का निवेश किया। निवेश पर मोटा लाभ दिखाया गया। जब पीड़ित ने रकम निकालने की कोशिश की तो उन्हें साइबर ठगी का पता लगा। मामले में साइबर थाना पुलिस ने जांच के दौरान ठगी से जुड़े विकास त्रिवेदी पुत्र संतोष त्रिवेदी निवासी गोपालनगर, किदवईनगर, खानपुर नगर यूपी और अभिषेक मिश्रा पुत्र वीके मिश्रा निवासी संजय गांधी नगर, नौबसता कानपुर नगर यूपी की पहचान कर उन्हें धारा 41ए के तहत नोटिस दिया। जांच में सनमान सिंह पुत्र सरदार सिंह निवासी मदर इंडिया कॉलोनी, ईदगाह हिल्स, थाना शाहजनाबाद, मध्यप्रदेश भोपाल का नाम सामने आया। उसे भोपाल में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी से एक पीओएस मशीन, पांच चेक बुक, चार ब्लैंक चेक, दो पासबुक आदि बरामदगी की गई। इससे ठगी में शामिल कुछ अन्य लोगों का नाम भी पता लगा है। उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार जलाने के मामले में आरोपी पर मुकदमा
Next: आईपीएल पर अवैध सट्टे का धंधा चला रहा गैंग पकड़ा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.