Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही की तो कार्रवाई: डीएम
  • टिहरी

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही की तो कार्रवाई: डीएम

RNS INDIA NEWS 01/05/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  डीएम मयूर दीक्षित ने बुधवार को जिला सभागार में स्वास्थ्य विभाग की बैठक ली। डीएम ने निर्देश दिए कि विभाग यह सुनिश्चित कर ले कि स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में किसी भी महिला और बच्चे की मृत्यु न हो। इन मामलों में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एनीमिया मुक्त भारत अभियान और टेली कंसल्टेशन सेवा का लाभ दूर-दराज के क्षेत्रों तक पहुंचाने के भी निर्देश दिए।
डीएम दीक्षित ने स्वास्थ्य अधिकारियों को घुत्तू पीएचसी में डिलीवरी प्वाइंट बनाने, होम डिलीवरी को शून्य करने, आरबीएसके टीम के चिह्नित बच्चों का डाटा उपलब्ध कराने तथा ऐसे बच्चों की सहायता करने, सीएचओ की रिपोर्ट भेजने तथा लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य मिशन के तहत नशामुक्ति को लेकर विशेष फोकस करते हुए काउंसलिंग करने तथा काउंसलरों की सीएमओ के साथ बैठक करवाने को कहा। सीएमओ को आशा कार्यकर्ताओं एवं एएनएम की एक्टीविटियों को बढ़ाने, सीएचओ और एएनएम को स्क्रीनिंग और विजिट के लिए रेण्डमली टास्क देने के भी निर्देश दिए। सीडीओ को सभी सीएचसी का निरीक्षण कराने को कहा। सभी एमओआईसी को जिला योजना के अन्तर्गत किये जाने वाले कार्यों का प्लान बनाकर उपलब्ध कराने को कहा। जिलाधिकारी ने एएनसी जांच के संबंध में ब्लॉक वाइज ग्राफ बनाने तथा देवप्रयाग और जौनपुर में एएनसी जांच प्रतिशत कम होने के कारण पर उचित जवाब न मिलने पर सीएमओ को सम्बंधित एमओआईसी का स्पष्टीकरण तलब करने को कहा गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बदरीनाथ में नए आस्था पथ बनने से श्रद्धालुओं को मिलेगी सहूलियत
Next: 50 हजार के गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बिना भुगतान शपथपत्र लेने पर भड़के लखवाड़ बांध प्रभावित

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

पहचान छिपाकर नाबालिग को दिया शादी का झांसा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.