Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • लोहाघाट में पानी के लिए खाली बर्तनों के साथ किया प्रदर्शन
  • चम्पावत

लोहाघाट में पानी के लिए खाली बर्तनों के साथ किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 30/04/2024
rns featured image new

चम्पावत(आरएनएस)।  नगर में पेयजल की समस्या को लेकर ठाड़ाढुंगा में लोगों ने जलसंस्थान के खिलाफ खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने समस्या का समाधान न होने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी। निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में लोगों ने ठाड़ाढुंगा वार्ड में जलसंस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होने कहा कि मोहल्ले में तीसरे और चौथे दिन पानी आ रहा है वह भी केवल 15 मिनट से लेकर 18 मिनट तक। उन्होंने कहा कि ऐसे में जलसंस्थान के पानी से एक आदमी की भी पूर्ति नहीं हो पा रही है। लोगों को कई किलोमीटर दूर जाकर पेयजल आपूर्ति करनी पड़ रही है। लोगों ने बताया कि नगर में लगे जलसंस्थान के हैंडपंप भी बीते 10 दिनों से खराब पड़े हैं। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। लोगों ने बताया कि पूर्व में नगर पालिका की ओर से लगे हैंडपंप और सोलर हैंडपंप से कुछ राहत मिल रही है। लेकिन हैंडपंप में भी रात से ही लोगों की लाइन लगनी शुरू हो जा रही है। लोग मीलों दूर जाकर और खरीदकर पानी की आपूर्ति कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि अगर पांच दिन के अंदर जलसंस्थान ने व्यवस्थाएं सुधारी नहीं तो समस्त लोहाघाट नगर के लोग सड़कों पर उतर जाएंगे। इस मौके पर मोहल्ले के कई महिलाएं और पुरुष शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जमीन की धोखाधड़ी में फरार छठा आरोपी गिरफ्तार
Next: लकड़ी से भरे टुक टुक को वन विभाग के बैरियर पर रोकने से बवाल

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.