Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पेड़ कटान में रिजॉर्ट संचालक सहित चार पर मुकदमा दर्ज
  • नैनीताल

पेड़ कटान में रिजॉर्ट संचालक सहित चार पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 28/04/2024
rns featured image new

नैनीताल(आरएनएस)। बजून के घिंघारी में पेड़ों के अवैध कटान के मामले में रिजॉर्ट संचालक सहित दो नेपाली मजदूरों को वन विभाग ने आरोपी बनाया है। चारों के खिलाफ वन अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। रविवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद चौदह दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ फिलहाल कोई विभागीय कार्रवाई नहीं हुई है। नैनीताल से करीब पंद्रह किमी दूर बजून में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने ग्रामीणों की शिकायत पर निरीक्षण किया था। जहां बजून में एक रिजॉर्ट संचालक द्वारा बड़ी संख्या में पेड़ों का अवैध कटान पाया गया। इसके अलावा गांव की पगडंडी का रास्ता तोड़ने, बिना अनुमति पर्यटन गतविधियों का संचालन सहित कई अनियमितताएं पाई गईं थी। इस पर कमिश्नर ने कार्रवाई के आदेश दिए थे। मामले में वन विभाग ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नैना वन रेंज के वनक्षेत्राधिकारी प्रमोद तिवारी ने बताया कि धर्मेंद्र सिंह व चंदन सिंह निवासी अधौरा नैनीताल के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा दो अन्य आरोपी टोपा बहादुर शाही और नवीन बहादुर निवासी नेपाल के खिलाफ भी संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मामूली विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे
Next: गूलरभोज में बिजली चोरों पर विजिलेंस टीम का छापा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.