Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • माल रोड की सुधरेगी हालत, सुधारीकरण कार्य शुरू
  • अल्मोड़ा

माल रोड की सुधरेगी हालत, सुधारीकरण कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 26/04/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। लम्बे समय से डामरीकरण की बाट जोह रहे माल रोड में सुधारीकरण का कार्य शुरू हो गया है। नगर के जाखनदेवी क्षेत्र में माल रोड में इस वर्ष की शुरुआत से सीवर लाइन का कार्य शुरू हुआ था जिसके बाद से सड़क बदहाल स्थिति में है। सड़क पर गड्ढे पड़े हुए हैं, मिट्टी फैली हुई है और धूल से स्थानीय लोगों, राहगीरों, वाहन चालकों का जीना मुहाल हुआ है। व्यापारियों का व्यापार चौपट हो गया था। स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर निवासियों तक ने विभाग-विभाग जाकर सड़क की हालत सुधारने की दरकार लगाई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। काफी समय बीतने के बाद जब स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों का पारा जब चढ़ गया और धरने प्रदर्शन किए तब जाकर विभाग चेते और 25 अप्रैल से कार्य शुरू करने की बात हुई। लेकिन 25 अप्रैल से भी कार्य शुरू नहीं हुआ और आखिरकार कार्यदाई संस्था जल निगम ने 26 अप्रैल से कार्य शुरू करने की बात की। शुक्रवार 26 अप्रैल को भी कार्य प्रारम्भ करने की बात हुई लेकिन विभाग द्वारा प्रशासन से सामंजस्य नहीं बैठा पाने के कारण दोपहर तक कार्य शुरू नहीं हुआ और स्थानीय सभासद अमित साह मोनू और विनय किरौला तथा अन्य के हस्तक्षेप के बाद आख़िरकार अपराह्न साढ़े तीन बजे बाद कार्य शुरू हुआ। फिलहाल विभाग का कहना है कि जल्द ही डामरीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। लेकिन सोचने वाली बात है कि जिस गति से जल निगम ने सीवर लाइन का कार्य किया था अगर उसी गति से कार्य चला तो लगता नहीं कि कार्य समय पर पूर्ण हो पाएगा और लोगों को धूल मिट्टी से निजात मिल पाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जमीन का सौदा कर 1.24 करोड़ रूपए ऐंठने का आरोप
Next: हाईवे पर अंडर पास की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना

Related Post

1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.