Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • साइबर तकनीकी की पेचीदगियों से अंजान शख्स हो रहे हैं शिकार
  • देहरादून

साइबर तकनीकी की पेचीदगियों से अंजान शख्स हो रहे हैं शिकार

RNS INDIA NEWS 09/12/2020
rns featured image new

देहरादून। जैसे जैसे हम इंटरनेट और तकनीकी के प्रयोग में माहिर होते जा रहे हैं वैसे वैसे हम इसका शिकार भी हो रहे है। रोजमर्रा की जरूरत के सामानों की खरीददारी से लेकर बैंकिंग, पर्यटन, स्वास्थ्य जैसे तमाम क्षेत्रों में साइबर तकनीकी का उपयोग करने वाले बढ़े हैं। मगर इस दौरान की गई जाने-अनजाने में एक गलती कंगाल बना सकती है। चिंता की बात इसलिए भी अधिक है कि उत्तराखंड में साइबर अपराध के मामले निरंतर बढ़ रहे हैं। अब तो साइबर अपराधी शहरों के धनाढ्य और नौकरीपेशा व्यक्तियों के साथ ही गांवों और कम विकसित जिलों के भोले-भाले और साइबर तकनीकी की पेचीदगियों से अंजान शख्स को भी शिकार बनाने लगे हैं।
नेशनल क्राइम रिकार्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट बताती है कि वर्ष 2016 के मुकाबले वर्ष 2018 के बीच साइबर क्राइम में ढाई गुना से अधिक का इजाफा हुआ है। कंप्यूटर से संबंधित अपराध के मामले सर्वाधिक पाए गए हैं। इसके अलावा एटीएम, ऑनलाइन धोखाधड़ी, यौन उत्पीडऩ, ब्लैकमेलिंग, निजता का हनन आदि से संबंधित अपराध भी इसका हिस्सा बने हैं।
साइबर पुलिस के अनुसार साइबर अपराधियों से बचने के लिए सावधानी ही उपाय है। किसी भी संदिग्ध ई-मेल, सोशल मैसेंजिंग एप और लिंक को न खोलें। सोशल मीडिया और ई- बैंकिंग के लिए पुख्ता पासवर्ड का प्रयोग करें और यह जानकारी किसी से भी साझा न करें। मदद के लिए किसी भी संस्था को दान देने या ईनाम के लिए लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच-पड़ताल जरूर करें। ईमेल, लिंक, वेबसाइट या फोन कॉल से ठगी के प्रयास की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
एसटीएफ डीआइजी रिधिम अग्रवाल ने बताया कि साइबर अपराध से बचने का सबसे कारगर उपाय है जागरूकता और सावधानी। अक्सर छोटी से गलती ही साइबर अपराधी को हमारे बैंक अकॉउंट में सेंध लगाने या फिर निजी जानकारी चुराने का मौका दे देती है। ऐसी स्थिति में बिना देर किए पुलिस को सूचना दें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पहाड़ी जनपदों में साइबर अपराध से जुड़े ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे
Next: कानून तो लागू हो गया, लेकिन प्रदेश में भिक्षावृत्ति पर रोक नहीं

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.