Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आउटसोर्स से घोषणापत्र बनाने वाली कांग्रेस हुई बेनकाब: भट्ट
  • देहरादून

आउटसोर्स से घोषणापत्र बनाने वाली कांग्रेस हुई बेनकाब: भट्ट

RNS INDIA NEWS 23/04/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर आउटसोर्स से घोषणा पत्र बनाने का आरोप लगाया। कहा कि कांग्रेस का असली चेहरा बेनकाब हो चुका है और सनातन विरोधी संकल्पों को सार्वजनिक करने से डर रही है। मीडिया को जारी बयान में भट्ट ने कहा कि कांग्रेस ने सामाजिक आर्थिक सर्वे के आधार पर देश लूटने का हिडन एजेंडा अपने न्याय पत्र में लिया है, जिसकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोल खोल दी है। यही वजह है कि दिल्ली से लेकर देहरादून तक सभी कांग्रेसी नेताओं के लिए जनता के सामने मुंह दिखाना मुश्किल हो गया है। आरोप लगाया कि कांग्रेस में वैचारिक शून्यता इस कदर हो गई है कि वे वामपंथियों से अपना घोषणापत्र बनवाते हैं। इतना ही नहीं, घोषणापत्र में सामाजिक आर्थिक सर्वे की बात करते हैं और उसे सार्वजनिक रूप से स्वीकारने में भी डरते हैं।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के उस बयान को याद दिलाते हुए कांग्रेस नेताओं से पूछा कि संसाधनों पर मुस्लिम अल्पसंख्यकों का पहले अधिकार के वादे से कांग्रेस इनकार कर सकती है? क्या कांग्रेस सीएए को वापस लेकर घुसपैठियों को संरक्षण नहीं देना चाहती है? जनता बखूबी जानती है कि कांग्रेस अल्पसंख्यक तुष्टिकरण की नीति पर चलती आई है। आज फर्क सिर्फ इतना आया है कि अब वे यह सब वे बंद कमरों और घोषणापत्रों की भाषा में छिपकर करते हैं।
भट्ट ने कहा कि सनातन की संपति पर सरकारी अधिकार का ताजा उदाहरण तो कर्नाटक है, जहां मंदिरों के चढ़ावे पर 10 फीसदी टैक्स के रूप में कटमनी लेने की नीति पर कांग्रेस सरकार काम कर रही है। इसी तरह तमिलनाडु में मठ मंदिरों के प्रबंधन पर सरकार काबिज है। वहीं केरल में मंदिरों में भगवा रंग के इस्तेमाल पर वहां की कम्यूनिस्ट सरकार को आपत्ति हो जाती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पंखे से लटका मिला युवक का शव
Next: बंद घर के ताले तोड़कर चोरी में दंपति पर मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.