Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • वन में आग लगाने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार
  • टिहरी

वन में आग लगाने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/04/2024
default featured image

नई टिहरी(आरएनएस)। वन विभाग की अदवाणी फॉयर क्रू-स्टेशन के कर्मचारियों ने जंगल में आग लगाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को अदवाणी फॉयर क्रू-स्टेशन के कर्मचारियों को मुखबिर ने अदवाणी-बेरनी सड़क के किनारे आग लगाने तथा घटनास्थल से एक अज्ञात व्यक्ति के भागने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे क्रू-स्टेशन के कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। विभाग की टीम ने अज्ञात व्यक्ति की खोजबीन करते हुए उसे घटनास्थल के कुछ दूरी पर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जीवन लाल पुत्र गिरधारी लाल निवासी ग्राम कोठी, जिला रामबन बताया। आरोपी ने बताया कि, उसने जलती बीड़ी जंगल में फेंकी, जिसके कारण जंगल में आग लग गई। उसने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बेकाबू होती आग को देखकर वह घटनास्थल से भाग गया। उधर वन क्षेत्राधिकारी विवेक जोशी ने बताया कि, आरोपी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि, वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम को लेकर विभाग की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। विभिन्न माध्यमों से वनाग्नि रोकथाम को प्रचार-प्रसार करने के साथ ही मुखबिर तंत्र को अधिक सुदृढ करने का भी प्रयास किया जा रहा है। मौके पर वन दरोगा कुलदीप सिंह, वन आरक्षी प्रदीप राणा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भुनका में वाहन खाई में गिरने से एक की मौत
Next: दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में साइट इंचार्ज गिरफ्तार

Related Post

default featured image
  • टिहरी

चमियाला-घनसाली के बीच मार्च से शुरू होगी पहली सिटी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • टिहरी

रोजगार की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया

RNS INDIA NEWS 09/02/2026 0
default featured image
  • टिहरी

थत्यूड़ बाजार की अधिकांश सौर ऊर्जा की स्ट्रीट लाइटें पड़ी हैं खराब

RNS INDIA NEWS 09/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला ने मकान मालिक पर लगाया छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप
  • ठेकेदार का जेब से गिरा फोन, अज्ञात ने सात लाख निकाले
  • आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर दे दी जान
  • सरकारी कार्यालय अन्यत्र शिफ्ट, व्यापार सिमटा
  • बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष
  • नाबालिग को ले जाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.