Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वोटों की गणित में उलझे प्रत्याशी और समर्थक
  • अल्मोड़ा

वोटों की गणित में उलझे प्रत्याशी और समर्थक

RNS INDIA NEWS 20/04/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान संपन्न हो गया। इसके साथ ही पार्टी प्रत्याशियों के साथ-साथ निर्दलीय प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने जातिगत आंकड़ों, कैडर वोट आदि के आधार पर वोटों की गणित शुरू कर दी है। विदित हो कि शुक्रवार को मतदान के दिन जनपद में 45.43 फ़ीसदी मतदान हुआ। जनपद में 5,38,032 मतदाता पंजीकृत थे जिनमें से 2,44,429 ने मताधिकार का प्रयोग किया। शनिवार को भी अल्मोड़ा स्थित भाजपा, कांग्रेस समेत निर्दलीय प्रत्याशियों के चुनावी कार्यालय से लेकर बाजार तक इसकी चर्चा होती रही। सभी प्रत्याशी और समर्थक वोटों की गणित भिड़ाते नजर आए। चुनाव समापन के बाद तमाम पार्टियों के वरिष्ठ कार्यकर्ता बाजार में मौजूद दिखे। जो पिछले लोकसभा चुनाव का आकलन करते हुए इस बार उससे ज्यादा मतों से जीत, हार का दावा करते हुए नजर आए। कुछ पार्टी के कैडर वोटों के सहारे जीत का दावा कर रहे हैं। वहीं भाजपा समर्थकों ने दावा किया कि विकास के नाम से उनको वोट मिला है। कांग्रेसी नेता भी इस बार जीत का दावा करते हुए नजर आए। ये नेता भी मतों के प्रतिशत पर जोड़ घटाव करते हुए नजर आए। हालांकि किस प्रत्याशी की जीत होगी ये चार जून को ही पता चलेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जागेश्वर धाम में ऑनलाइन पूजा के नाम पर एप के जरिए चल रहा फर्जीवाड़ा
Next: परचून की दुकान से नगदी और सामान चोरी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.