Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बाबा रामदेव को सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी माफी, 23 अप्रैल को फिर होना होगा पेश
  • राष्ट्रीय

बाबा रामदेव को सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी माफी, 23 अप्रैल को फिर होना होगा पेश

RNS INDIA NEWS 17/04/2024
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। पतंजलि भ्रामक विज्ञापन केस में आज सुप्रीम कोर्ट में फिर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस अमानतुल्लाह की बेंच के सामने बाबा रामदेव और बालकृष्ण तीसरी बार पेश हुए। इस दौरान बाबा रामदेव के वकील मुकुल रोहतगी ने कहा- हम कोर्ट से एक बार फिर माफी मांगते हैं। हमें पछतावा है। हम जनता के बीच माफी मांगने को तैयार हैं। कोर्ट ने कहा- हम बाबा रामदेव को सुनना चाहते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव से पूछा कि आपको माफी क्यों दी जाए? रामदेव ने कहा कि मैं अब से जागरूक रहूंगा, मुझें मालूम है कि मेरे साथ करोड़ो लोग जुड़े हुए है, सुप्रीम कोर्ट ने सख्त लहजे में कहा कि आपको पता है कि लाइलाज बिमारियों का विज्ञापन नहीं किया जा सकता है। रामदेव का कहना था कि हमने बहुत टेस्ट किए है।
इस पर जस्टिस कोहली ने रामदेव को टोकते हुए कहा कि यह आपका गैर जिम्मेदार रवैया है। सुप्रीम कोर्ट ने 23 अप्रैल को फिर रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को उपस्थित रहने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव से पूछा- कोर्ट की अवमानना क्यों की? जस्टिस कोहली ने कहा कि हम जानना चाहते हैं कि आपने अंडरटेकिंग के अगले दिन प्रेस कांफ्रेंस क्या सोच कर की? हमारे देश में आयुर्वेद बहुत पुराना है, महर्षि चरक के समय से है। दादी- नानी भी घरेलू इलाज करती हैं। आप दूसरी पद्धतियों को बुरा क्यों बताते हैं? क्या एक ही पद्धति रहनी चाहिए? इस पर बाबा रामदेव ने जवाब देते हुए कहा कि हमने आयुर्वेद पर बहुत रिसर्च किया है। जज ने कहा कि यह ठीक है। आप अपने रिसर्च के आधार पर कानूनी आधार पर आगे बढ़ सकते हैं लेकिन हम जानना चाहते हैं कि आपने इस कोर्ट की अवहेलना क्यों की? बाबा रामदेव ने कहा- हमें कानून की जानकारी कम है। हम सिर्फ अपनी रिसर्च की जानकारी लोगों को दे रहे थे। हमारा उद्देश्य कोर्ट की अवहेलना नहीं था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीन बार रेकी, पांच बार फायरिंग, सलमान खान मामले में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
Next: लैंगिक अपराध के दोषी को 03 साल कारावास की सजा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.